हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 19 और लोगों की मौत हो गई जबकि एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 1,884 नये मामले सामने आये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृतकों की संख्या अब 759 पहुंच गई है और मामलों की कुल संख्या 71,983 हो गई है।
देश में एक दिन में कोविड-19 के 83,341 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार (04 सितंबर) को बढ़कर 39 लाख 36 हजार 747 हो गई। वहीं अब तक कुल 30 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 77.15 फीसदी तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,096 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई है।
वहीं, फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए। उप सिविल सर्जन डा. रामभगत के अनुसार इस दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी वहीं 124 मरीज ठीक हुए। यहां इस बीमारी से अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या 13336 तक पहुंच गयी है वहीं 12196 मरीज ठीक हो चुके है। फिलहाल अस्पतालों में 275 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 689 मरीज घरों में पृथकवास में हैं।


फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 220 नए मामले सामने आए। उप सिविल सर्जन डा. रामभगत के अनुसार इस दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी वहीं 124 मरीज ठीक हुए। यहां इस बीमारी से अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों की संख्या 13336 तक पहुंच गयी है वहीं 12196 मरीज ठीक हो चुके है। फिलहाल अस्पतालों में 275 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 689 मरीज घरों में पृथकवास में हैं।
दिल्ली में सभी छात्रों के लिए स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। 20 सितंबर से पहले किसी भी छात्र को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कक्षा 9-12 के छात्र माता-पिता की अनुमति से या स्वेच्छा से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं 21 सितंबर से कक्षा 9-12 के छात्र अपने माता-पिता / अभिभावकों की लिखित सहमति से स्कूल जा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा SOP जारी की जाएगी, जिसका पालन स्कूलों द्वारा किया जाएगा।
आज जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 1,047 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग से 493 और कश्मीर संभाग से 554 मामले दर्ज किए गए। 8,800 सक्रिय मामलों, 31,435 रिकवरी और 755 मौतों सहित अब कुल मामले 40,990 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी थी।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 42 नए मामले दर्ज किए गए। 1,757 सक्रिय मामले, 4,854 रिकवर मामले और 47 मौतें सहित कुल मामलों में कुल संख्या 6,705 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी।
दुनिया में अब प्रतिदिन सबसे ज्यादा कोरोना के केस भारत में ही रिकॉर्ड हो रहे हैं। इस रफ्तार से भारत जल्द ही संक्रमितों के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। फिलहाल अमेरिका कोरोना के मामलों में दुनिया में पहले स्थान पर है। हालांकि, दूसरे स्थान पर ब्राजील है। जहां ब्राजील में अब कोरोना के 40 लाख 46 हजार केस हैं, वहीं भारत में अब तक कुल 39 लाख 37 हजार मामले सामने आ चुके हैं। यानी दोनों देशों के बीच अब महज 1 लाख केसों का अंतर रह गया है। इस रफ्तार से भारत दो या तीन दिन में विश्व का दूसरा सबसे संक्रमित देश बन जाएगा।
देश में संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.74 फीसदी रह गयी है। आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 8,31,124 लोगों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 21.11 फीसदी है। देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन सितंबर तक देश में 4,66,79,145 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 11,69,765 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने गुरुवार को विवाद बयान देते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन की उम्मीद लगाए लोगों को यह पता होना चाहिए कि इसके लिए कोई कानून नहीं है।
राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 1553 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद राज्य में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 86227 हो गई। इसके अलावा राज्य में गुरुवार को 14 लोगों की कोरोना के चलते मौत भी हुई जिसके बाद मरने वालों की संख्या 1095 हो गई है। सक्रिय मामलों की बात करें तो यहां 13912 सक्रिय मामले हैं।
कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण को लेकर उठाये गये कदमों के समन्वय की समीक्षा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा गठित एक स्वतंत्र आयोग को संयुक्त राष्ट्र की किसी आंतरिक एजेंसी के दस्तावेज, सामग्री तथा जरूरी ईमेल पूरी तरह उपलब्ध होंगे। आयोग की सह-अध्यक्षों-लाइबेरिया की पूर्व राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ तथा न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने एक मीडिया ब्रीफिंग में आयोग के 11 अन्य सदस्यों के नाम की घोषणा की। इनमें डॉ जोनी लियु का नाम शामिल है जो पश्चिम अफ्रीका में 2014-16 में इबोला बीमारी के प्रकोप के दौरान ‘मेडेसिन्स सैन्स फ्रंटीयर्स’ का नेतृत्व करते हुए डब्ल्यूएचओ की मुखर आलोचक रही थीं। आयोग के सदस्यों में प्रतिष्ठित चीनी डॉक्टर झोंग ननशान का भी नाम है जिन्होंने सार्वजनिक रूप से सबसे पहले कोरोना वायरस के मनुष्यों के बीच संक्रमण की पुष्टि की थी। ‘ग्लोबल फंड टू फाइट एड्स, ट्यूबरकुलोसिस एंड मलेरिया’ की अगुवाई करने वाले मार्क डायबुल तथा ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री डेविड मिलबैंड के नाम भी सदस्यों में शामिल हैं।
ओडिशा में संक्रमण के 3267 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,16,678 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में नौ और मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 531 तक पहुंच गया है।
हरियाणा के मुरथल में दो ढाबों के 75 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों ढाबों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं। ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं। उपायुक्त ने बताया कि दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिये गए हैं और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
देश में एक दिन में कोविड-19 के 83,341 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 39 लाख 36 हजार 747 हो गई। वहीं अब तक कुल 30 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 77.15 फीसदी तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,096 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई है।
देश में संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.74 फीसदी रह गयी है। आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 8,31,124 लोगों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 21.11 फीसदी है। देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन सितंबर तक देश में 4,66,79,145 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 11,69,765 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई।
अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में इसी साल अक्टूबर के अंत तक वैक्सीन लॉन्च हो सकती है। आदेश में कहा गया है कि सभी राज्य अपनी तैयारियां शुरू कर दें। इसके अलावा यह भी साफ किया गया है कि वैक्सीन लॉन्चिंग के लिए व्हाइट हाउस की तरफ से कोई दबाव नहीं बनाया गया है। बता दें कि अमेरिका में इसी साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने आशंका जताई थी कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीतने के लिए दवा कंपनियों पर जल्द से जल्द वैक्सीन लॉन्च करने का दबाव बना सकते हैं।
दूसरी तरफ कोरोना का असर आम लोगों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों पर भी बुरी तरह पड़ा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों की मौत अब तक मेक्सिको में हुई है। यहां 1320 स्वास्थ्यकर्मियों की कोरोना से जान गई, जबकि अमेरिका में 1077 और ब्रिटेन में 649 हेल्थ वर्कर्स की मौत हुई है।
असम में कोविड-19 के 3,054 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 1,18,333 हो गए। वहीं, सात और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 330 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि कामरूप महानगर जिले में सबसे अधिक 735 नए मामले सामने आए। इसके बाद डिब्रूगढ़ में 198, कछार में 192 और होजाई में 176 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से मरने वाले सात मरीजों में थियेटर कलाकार चेतना दास के पति बिमाला नंद दास भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी कुल 29,274 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और 88,726 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।सरमा ने बताया कि राज्य में अभी तक 23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से 48,846 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में ही की गई। जोरहाट से भाजपा सांसद तपन कुमार गोगोई और मंगलदोई सीट से दिलीप सैकिया, तेजपुर से एजीपी के विधायक बृंदाबन गोस्वामी और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
24 घंटे में देश में कोरोना के 83 हजार 341 नए केस आए हैं। इसके अलावा 1096 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 68 हजार से ज्यादा है। परेशान करने वाली बात यह है कि भारत में अब एक्टिव केसों की संख्या 8.31 लाख के करीब आ गई है। हालांकि, ठीक होकर अस्पताल लौटने वाले मरीज भी 30 लाख से ज्यादा हो गए हैं।