Coronavirus COVID-19 Live Cases Tracker India’s State-wise, Country-wise: भारत में रविवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर अबतक 2,109 हो गई है। इसके अलावा कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 62,939 हो गया है। देश में फिलहाल कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या 41,472 है, जबकि इस बीमारी से ठीक हुए लोगों का आंकड़ा 19,357 है। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण की भारत में रफ्तार की बात की जाए तो देश में पहला केस 30 जनवरी, 2020 को सामने आया था। इस तरह बीते करीब तीन महीनों में ही संख्या 40 हजार के करीब पहुंच चुकी है। कोरोना के संकट से निपटने के लिए ही पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था, जिसे अब 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यही नहीं देश के सभी राज्यों में महामारी ऐक्ट, 1897 के प्रावधानों को लागू कर दिया गया है।
महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा केस: कोरोना से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं, जबकि गुजरात दूसरे नंबर पर है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब भी भारत में स्थिति लगभग नियंत्रण में है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति नहीं पैदा हुई है। मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना के मामलों के दोगुना होने की गति अब 11 दिन हो गई है। वहीं, 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने से पहले यह गति तीन दिन थी।
Coronavirus (COVID–19) Tracker: India’s State-wise cases breakdown
– अंडमान एवं निकोबार द्वीप: कुल केस- 33, रिकवर केस- 33, मौतें- 0
– आंध्र प्रदेश: कुल केस- 1930, रिकवर केस- 887, मौतें- 44
– अरुणाचल प्रदेश: कुल केस- 1, रिकवर केस- 1, मौतें- 0
– असम: कुल केस- 63, रिकवर केस- 34, मौतें- 2
– बिहार: कुल केस- 591, रिकवर केस- 322, मौतें- 5
– चंडीगढ़: कुल केस- 169, रिकवर केस- 24, मौतें- 2
– छत्तीसगढ़: कुल केस- 59, रिकवर केस- 43, मौतें- 0
– दिल्ली: कुल केस- 6542 रिकवर केस- 2020, मौतें- 73
– गोवा: कुल केस- 7, रिकवर केस- 7, मौतें- 0
– गुजरात: कुल केस- 7796, रिकवर केस- 2091, मौतें- 472
– हरियाणा: कुल केस- 675, रिकवर केस- 290, मौतें- 9
– हिमाचल प्रदेश: कुल केस- 50, रिकवर केस- 38, मौतें- 2
– झारखंड: कुल केस-156 , रिकवर केस- 78, मौतें- 3
– जम्मू-कश्मीर: कुल केस- 836, रिकवर केस- 368, मौतें- 9
– कर्नाटक: कुल केस- 794, रिकवर केस- 386, मौतें- 30
– केरल: कुल केस- 505, रिकवर केस- 485, मौतें- 4
– लद्दाख: कुल केस- 42, रिकवर केस- 17, मौतें- 0
– मध्य प्रदेश: कुल केस- 3614, रिकवर केस- 1676, मौतें- 215
– महाराष्ट्र: कुल केस- 20228, रिकवर केस- 3800, मौतें- 779
– मेघालय: कुल केस- 13, रिकवर केस- 10, मौतें- 1
– मणिपुर: कुल केस- 2, रिकवर केस- 2, मौतें- 0
– मिजोरम: कुल केस- 1, रिकवर केस- 0, मौतें- 0
– ओडिशा: कुल केस- 294, रिकवर केस- 63, मौतें- 2
– पुदुचेरी: कुल केस- 9, रिकवर केस- 6, मौतें- 0
– पंजाब: कुल केस- 1762, रिकवर केस- 157, मौतें- 31
– राजस्थान: कुल केस- 3708, रिकवर केस- 2026, मौतें- 106
– तमिलनाडु: कुल केस- 6535, रिकवर केस- 1824, मौतें- 44
– तेलंगाना: कुल केस- 1163, रिकवर केस- 750, मौतें- 30
– त्रिपुरा: कुल केस- 134, रिकवर केस- 2, मौतें- 0
– उत्तराखंड: कुल केस- 67, रिकवर केस- 46, मौतें- 0
– उत्तर प्रदेश: कुल केस- 3373, रिकवर केस- 1499, मौतें- 74
– पश्चिम बंगाल: कुल केस- 1786, रिकवर केस- 372, मौतें- 171
(कोरोना के मामलों की यह सूची आखिरी बार 10 मई दोपहर 01:40 पर अपडेट की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है। इसके अलावा राज्य सरकारों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के बुलेटिन के आधार पर ही राज्यों का डेटा दिया गया है।)
अब दुनिया भर में कोरोना के मामलों की बात की जाए तो अब तक मौतों का आंकड़ा 2,79,000 के पार पहुंच चुका है। संक्रमण की बात करें तो अब दुनिया भर में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या की 4 मिलियन के पार पहुंच चुकी है। अमेरिका में अब तक कुल 78,794 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना कुल के कुल मरीजों की संख्या 13 लाख से ज्यादा है।
कोरोना संक्रमण के मामले और मौतों के लिहाज से इस महामारी से अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। दूसरे नंबर पर स्पेन है। इसके बाद इटली तीसरे नंबर पर, यूके चौथे और फ्रांस 5वें नंबर पर है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख से कम रह सकती है।
Coronavirus (COVID–19) Tracker: Country-wise cases breakdown
-अमेरिका: कुल केस- 1,309,541, रिकवर केस- 212,534, मौतें- 78,794
– स्पेन: कुल केस- 223,578, रिकवर केस- 133,952, मौतें- 26,478
– इटली: कुल केस- 218,268, रिकवर केस- 103,031 , मौतें- 30,395
– यूके: कुल केस- 216,525, रिकवर केस- 1,001, मौतें- 31,662
– फ्रांस: कुल केस- 176,782, रिकवर केस- 56,148, मौतें- 26,313
– जर्मनी: कुल केस- 171,324, रिकवर केस- 143,300, मौतें- 7,549
– रूस: कुल केस- 198,676 , रिकवर केस- 31,916, मौतें- 1,827
– तुर्की: कुल केस- 137,115, रिकवर केस- 89,480, मौतें- 3,739
– ब्राजील: कुल केस- 156,061, रिकवर केस- 61,685, मौतें- 10,656
– ईरान: कुल केस- 106,220, रिकवर केस- 85,064, मौतें- 6,589
(दुनिया भर के देशों में कोरोना के मामलों की यह सूची 10 मई दोपहर 01:40 पर अपडेट की गई है। इस लिस्ट को जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डेटा के आधार पर तैयार किया गया है।)
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा | जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए |इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं | क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?