कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच बुधवार को खुद को देवी का अवतार बताने वाली मां आदिशक्ति ने पुलिस पर तलवार लहराई। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला लाल साड़ी में नजर आ रही है और भीड़ हटाने गई पुलिस पर तलवार लहराती रही है।
हालांकि बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पा लिया और लोगों को वहां से हटाया। पुलिस ने स्वंयभू देवी आदिशक्ति समेत 12 लोगों को जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मेहड़ापुरवां में खुद को देवी का अवतार बताने वाली सुभद्रा देवी वर्षों से अंधविश्वास का धंधा चलाती है।
A perspective on how tough it is for @Uppolice to enforce #21daylockdown. in Deoria , this self styled god woman ‘Maa Aadi Shakti’ refused to call off a religious gathering , pointed sword at cops etc . Finally , it took a ‘mild’ lathicharge to disperse everyone . Crazy stuff ! pic.twitter.com/MPe4F9imkB
— Alok Pandey (@alok_pandey) March 25, 2020
क्या है मामला: दरअसल, महिला खुद को मां आदिशक्ति देवी बताती है और झाड़-फूंक करती है। महिला का आश्रम भी है। बताया जाता है कि कई लोग अंधविश्वास के झांसे में यहां आते रहते हैं। बीते बुधवार यानी 25 मार्च को भी यहां एक आयोजन था जिसमें लोग एकत्रित हुए थे। लॉकडाउन के कारण पुलिस ने जब ऐसे आयोजन करने से मना किया तो महिला तलवार निकालकर पुलिस के सामने आई और तलवार लहराने लगी और पुलिस को जाने को कहा जिसके बाद पुलिस से उसकी झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अबतक कुल कोरोना सें संक्रमित लोगों की संख्या 724 हो गई है। जबिक 66 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। जबकि इसके चलते अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है।