Corona Virus Lockdown 4.0 Noida: कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने जिले के 63 कंटेनमेंट जोन को दो कैटगरी में बांटा है। गुरुवार को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की सूची अपडेट की। अब नोएडा में 63 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें कुछ कुछ क्षेत्रों को हटाया गया है साथ ही कुछ नए क्षेत्रों को जोड़ा भी गया है। कैटेगरी 1 में कुल 37 क्षेत्र और कैटेगरी 2 में 26 क्षेत्र हैं।
गुरुवार सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक कोरोना के चलते जिले में 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबिक संक्रमितों का मामला 300 से अधिक है। इनमें 91 मामले सक्रिय है। प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की सूची अपडेट की। अब नोएडा में 63 कंटेनमेंट जोन हैं।
जिले में लॉकडाउन 4.0 के तहत जारी दिशानिर्देशों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिले में अब एक दूसरे से सटी दुकानें अलग-अलग दिन खुलेंगी। इसके अलावा ग्राहकों और दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य है। एक बार में दुकान पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं हो सकते हैं। दुकानें शाम के सात बजे तक ही खुलेंगी।
कंटेनमेंट जोन की लिस्ट-
Gautam Buddh Nagar district administration releases a list of containment zones, divided into category 1 and category 2. A total of 63 zones have been identified (37 in category 1 and 26 in category 2) #COVID19 pic.twitter.com/neEJ0Atcxp
— ANI UP (@ANINewsUP) May 21, 2020
यातायात के संबंध में जारी निर्देशों के मुताबिक आवश्यक सेवाओं के लिए चार पहिया वाहन में दो व्यक्ति और दो बच्चे बैठ सकते हैं। जबकि दो पहिया वाहन में महिला सवारी ने हो तो एक से अधिक व्यक्ति के चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पहले जिले में जहां एक मरीज मिलने पर 400 मीटर का दायरा सील किया जाता था, अब वहां एक मरीज मिलने पर 250 और एक से अधिक मिलने पर 500 मीटर का दायरा कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जाएगा। साथ ही 250 मीटर का बफर जोन होगा।
क्लिक करें Corona Virus, COVID-19 और Lockdown से जुड़ी खबरों के लिए और जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस।
