दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपरेशन के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद डीएमआरसी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इन लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। डीएमआरसी ने बयान जारी कर बताया कि उनके 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि इन लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।
डीएमआरसी ने कहा कि देश के साथ-साथ हम लोग भी कोरोना से लड़ रहे हैं। दिल्ली मेट्रों के कर्मचारियों ने इस दौरान बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी को लेकर तत्पर हैं। यह दुर्भागयपूर्ण हैं कि हमारे कुछ कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की सर्विस देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बंद है। 24 मार्च के बाद से मेट्रो के पहिए थमे हुए हैं।
Around 20 staff members of Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) have tested positive for #COVID19. All of them are asymptomatic and are doing well: DMRC officials pic.twitter.com/B0Ncol6rTD
— ANI (@ANI) June 5, 2020
इसके अलावा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद एक फ्लोर को बंद कर सैनिटाइज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में ही अलग-अलग अस्पतालों और लैबों में 1 लाख 43 हजार 661 सैंपल्स टेस्ट हुए हैं।
हालांकि, पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के सबसे ज्यादा 9851 मरीज सामने आए। यानी कुल टेस्ट में 6.8 फीसदी सैंपल्स पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ भारत में अब संक्रमितों की संख्या 2 लाख 26 हजार 770 पहुंच गई है। साथ ही इस दौरान 273 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या भी 6348 पर आ गई है।