कर्नाटक के मुख्यमंत्री पिछले कई दिनों से विवादों में बने हुए हैं। उनके खिलाफ MUDA मामले में इडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। जिसमें अभी वो उलझे हुए ही है कि एक और नया विवाद सामने आ गया है। महात्मा गांधी की जयंती पर एक कार्यक्रम में एक कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उनका जूता बांधने लगा। यहां तक तो ठीक था। लेकिन मामला तब आगे बढ़ा जब जूता बांध रहे कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा लोगों ने देखा। फिर तो बवाल मच गया।

दरअसल बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी की ओर से गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में सीएम सिद्धारमैया भी गए थे। इस दौरान सीएम सिद्धारमैया का जूता खुल गया। सीएम का जूता खुला देख कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता सेवा में लग गया। कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा था ये बात वो तो भूला ही साथ ही वहां मौजूद लोग भी भूल गए। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए ही सीएम सिद्धारमैया के जूते का फीता बांधने लगा।

मौके पर कई अन्य कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

जिस दौरान सीएम सिद्धारमैया का जूता बांधा जा रहा था उस समय वहां पर कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद दिखे। हालांकि थोड़ी देर में जब अन्य कार्यकर्ताओं की नजर तिरंगे पर गई। तब जाकर एक कार्यकर्ता ने तिरंगा को जूता बांध रहे शख्स से ले लिया।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया के कई यूजर सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी को जमकर कोस रहे हैं। एक्स पर @AnilKumar715373 नाम के यूजर ने लिखा है कि कांग्रेस परिवार की मानसिकता और परंपरा को ही आगे बढ़ाया जा रहा है। कुछ लोग में बदलाव आ ही नहीं सकता, जैसे कुत्ते की दुआ। वहीं @enjoylife33m नाम के यूजर ने लिखा है कि कांग्रेस की संस्कृति देश भक्ति से ज्यादा बूट चाटना है। यह यहां सिद्ध हो गया है