कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर रविवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस तरह का दमन नहीं चलेगा। बता दें कि इस महिला को पुलिस ने सीएए के दौरान हो रहे हिंसक प्रदर्शन में उपद्रवियों के साथ कथित रूप से गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका: प्रियंका गांधी ने सदफ जफर नामक महिला कार्यकर्ता की कथित पिटाई से जुड़ी खबर का हवाला देते ट्वीट किया कि हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ जफर पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा एवं गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है। उन्होंने कहा कि इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा। हमारी महिला कार्यकर्ता को तुरंत रिहा किया जाए।
राज्य में 16 लोगों की मौत: गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सीएए को लेकर पिछले कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे है। इन विरोध प्रदर्शनों में 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में शनिवार (21 दिसंबर) को 20 जिलों में धारा 144 लागू की गई है साथ ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस पर प्रियंका ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि इस सरकार में मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 लगी है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है।
मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह #Section144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएँ हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 19, 2019
सरकार पर ट्वीट कर कसा तंज: प्रियंका गांधी ने सरकार पर तंज करते हुए ट्वीट कर कहा कि, मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाए हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।