दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। दिल्ली के अलावा अब आम आदमी पार्टी (AAP) 6 नए राज्यों में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। ऐसे में गुजरात से मनीष सिसोदिया कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के टिकट भाजपा कार्यालय में बंटते हैं ऐसे में आने वाले चुनाव में भाजपा की लड़ाई आम आदमी पार्टी से है ना की कांग्रेस से।
मनीष ने कहा “कांग्रेस और भाजपा एक ही विकल्प है। लोग कहते है कि कांग्रेस के तो टिकट भी भाजपा कार्यलय में बैठकर ही बंटते है। इसलिए आज लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है।” मनीष ने शनिवार को अहमदाबाद में एक रोड शो भी किया है। इस दौरान उन्होने कहा “आज गुजरात के लोग बीजेपी का सफाया चाहते हैं, लेकिन उनके पास विकल्प नहीं है।” सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में लोग भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस को वोट देते हैं और कांग्रेस के नेता जीतकर भाजपा में शामिल हो जाते हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की नहीं है। आज लोग गुजरात से और निकाय चुनावों में भाजपा को हटाना चाहते हैं इसलिए आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही विकल्प है। लोग कहते हैं कि कांग्रेस के तो टिकट भी भाजपा कार्यलय में ही बंटते हैं। इसलिए आज लड़ाई भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है।
इसके अलावा पंजाब में भी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा की अगुआई में पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा, प्रिसिपल बुद्ध राम, रूपिदर कौर रूबी, गुरमीत सिंह मीत हेअर, बलदेव सिंह जैतो व बठिडा नगर निगम से चुनाव लड़ने वाले सभी आप उम्मीदवारों ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरूआत की।