Congress New National Office 9A Kotla Road: देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी बीजेपी की तर्ज पर दिल्ली में अपना नया नेशनल हेडक्वार्टर यानी राष्ट्रीय मुख्यालय तैयार कर लिया है। अभी तक कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड हुआ करता था लेकिन आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम बड़े पदाधिकारी आपको नई जगह से संगठन का कामकाज करते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि कांग्रेस का नया दफ्तर नई दिल्ली में 9ए, कोटला रोड पर बनाया गया है। इसका नाम इंदिरा गांधी भवन रखा गया है। पार्टी के संगठन (महासचिव) केसी वेणुगोपाल ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी तमाम नेताओं की मौजूदगी में एआईसीसी के नए हेडक्वार्टर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी, कांग्रेस के विशेष और स्थाई आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, एआईसीसी के पदाधिकारी, पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित फ्रंटल संगठनों से जुड़े तमाम पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

दिल्ली दंगों के एक और आरोपी को ओवैसी ने दिया टिकट, AAP के मुस्लिम चेहरे अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जेल से लड़ेंगे चुनाव

वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस का यह नया दफ्तर पार्टी और इसके नेताओं की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया है और इसमें तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। जहां से पार्टी अपने प्रशासन, संगठन और रणनीतिक तैयारी को अंजाम देगी।

न्यूज़ एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस अपने मौजूदा मुख्यालय 24, अकबर रोड को भी बनाए रखेगी। यहां पर कांग्रेस का कामकाज 1978 से चल रहा है और इसमें आईसीसी के कुछ प्रकोष्ठ काम करेंगे।

‘मोदी के पास है 2700 करोड़ का राजमहल’, AAP नेता संजय सिंह बोले- दिन में तीन बार कपड़े बदलते हैं प्रधानमंत्री 

बीजेपी ने भी बनाया था नया मुख्यालय

याद दिलाना होगा कि भाजपा ने भी कुछ साल पहले दिल्ली में नया मुख्यालय तैयार किया था। पहले पार्टी का मुख्यालय 11, अशोक रोड हुआ करता था लेकिन अब पार्टी के दफ्तर का पता 6A दीनदयाल रोड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में इस हेडक्वार्टर का उद्घाटन 18 फरवरी, 2018 को किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस ने को एक नई ताकत मिली थी लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में पार्टी की हार के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को झटका लगा है। देखना होगा कि इस नए विशाल कांग्रेस दफ्तर से पार्टी किस तरह मोदी सरकार और बीजेपी को घेरेगी।

दिल्ली में बीजेपी, AAP और कांग्रेस को कितना नुकसान पहुंचाएंगे ओवैसी-मायावती? क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर।