BJP MP को जलाने की धमकी देनेवाले कांग्रेसी का यू-टर्न- ‘हम शांति के पुजारी, प्रज्ञा आएंगी तो करेंगे स्वागत’, लोग यूं ले रहे मजे
अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार उनके सुर्खियों में रहने का कारण कुछ और ही है।

दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से विधायक गोवर्धन दांगी ने उनको धमकी दी थी। लेकिन अब कांग्रेस विधायक के सुर बदले-बदले से हैं। उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह राजगढ़ आती हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन महात्मा गांधी के बारे में कोई कुछ कहता है तो तकलीफ होती है। हम कांग्रेस के लोगों शांतिप्रिय लोग हैं। हम साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा करते हैं।

इस बयान पर लोगों ने सोशल  मीडिय पर काफी मजे ले रहे हैं। लोग उन्हें पलटू बता रहे हैं।

वहीं, दांगी के धमकी भरे बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्रज्ञा ने ट्विटर पर लिखा “कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4:00 बजे जला लीजिए।”

बता दें कि इससे पहले विधायक दांगी ने कहा था कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता है। उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा का पुतला क्या यदि वह खुद यहां आईं तो उन्हें भी इसके साथ-साथ जला देंगे। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान दिया था।