Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को पेट संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं। शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। दिसंबर में गांधी 78 साल की हो गईं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप के अनुसार, ‘उन्हें आज पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। हालांकि, कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और पूरी संभावना है कि उन्हें कल सुबह तक छुट्टी दे दी जाएगी।’ वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ समीरन नंदी की देखरेख में हैं।

सोनिया गांधी को सार्वजनिक तौर पर कब देखा गया?

दरअसल, पिछले कुछ सालों से सोनिया गांधी की बीमारी की खबरें कभी-कभार आती रही हैं। वह दो बार कोविड से भी संक्रमित हो चुकी हैं। कोविड से उबरने के बावजूद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को काफी शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ा है। सोनिया गांधी को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से पिछले हफ्ते 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था। 10 फरवरी को सोनिया गांधी ने सरकार से जनगणना का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था। उन्होंने दावा किया कि देश में करीब 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं।

सोनिया गांधी की दिल्लीवासियों से भावुक अपील

कांग्रेस की कद्दावर नेता

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को हुआ था। उनकी मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से कैम्ब्रिज में हुई थी। यहां पर वह इंग्लिश लैंग्वेज का कोर्स कर रही थीं। 1968 में नई दिल्ली में उनकी शादी हुई और उनका एक बेटा राहुल गांधी और एक बेटी प्रियंका वाड्रा हैं। सोनिया गांधी ने 1997 में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। 1998 में लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से बार-बार मांग किए जाने के बाद अध्यक्ष पद की कमान संभाली। फिर उन्होंने पार्टी को एक नई दिशा दी। क्या गांधी परिवार की जकड़न से मुक्त होकर फिर खड़ा हो सकेगा सबसे पुराना राजनीतिक दल? पढ़ें पूरी खबर…