केरल के तिरुवंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के असिस्टेंट शिवकुमार को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। उन पर तय सीमा से ज्यादा सोना रखने का आरोप है। वह दुबई से लौट रहे थे। उनके कब्जे से अवैध तरीक से लाया गया सोना बरामद किया गया। कस्टम सूत्रों के मुताबिक, शिव कुमार आईजीआई एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गोल्ड का हैंड ओवर ले रहा था। इसी दौरान कस्टम की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शिव कुमार दुबई से वापस लौट रहे थे। इस दौरान शिव प्रसाद को कस्टम के ग्रीन चैनल पर रोका गया। उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। पूछताछ में वह इसका जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों ने शिव कुमार से बड़ी मात्रा में सोना जब्त कर लिया। कस्टम को उनके पास से करीब 30 लाख कीमत का सोना बरामद हुआ है।
बता दें कि इससे पहले सोने की तस्करी के आरोप में कस्टम ने 5 उज्बेक नागरिकों को भी 22 मई को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके मुंबई से आने के बाद उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पहुंचने के बाद रोका गया था। सभी आरोपी दुबई से आ रहे थे। इन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल अराइवल से निकलने से बचाए यह दिल्ली पहुंचे। फिर डोमेस्टिक टर्मिनल से बाहर निकलना चाह रहे थे। ऐसा यह कस्टम की नजरों से बचने के लिए कर रहे थे। हालांकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से करीब 2.8 किलो सोना बरामद हुआ था।