केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया था। जिसके बाद इसको लेकर कई न्यूज़ चैनलों में डिबेट हो रही है। ऐसी ही एक डिबेट ‘आक तक’ के दंगल कार्यक्रम में हो रही थी। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने BJP पर निशान साधते हुए कहा कि आपको नया नेता कंगना है। इसपर एंकर रोहित सरदाना ने कहा कि इस हिसाब से मिया खलीफा आपकी हुई।
इस चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा “ये किसान हैं मोदी जी के मंत्रिमंडल के कैबिनेट के साथी नहीं जो डर जाएंगे, खामोश हो जाएंगे। ये शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे हैं।” अखिलेश ने कहा “बीजेपी को नया नेता मिल गया कंगना रनौत।” इसपर एंकर रोहित सरदाना ने कहा कि अगर कंगना उनकी नेता तो अप ने मिया खलीफा को अपना नेता मान लिया क्या। आप लोग जब देखो विक्टिम कार्ड खेलते हैं। ये पार्टी से मिलता है क्या?”
इसपर अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अरे कूल डाउन हो जाइए। जैसे जैसे बीजेपी की बखिया उधड़ती है आप गरम हो जाते हैं। बता दें कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। किसानों ने 12 बजे से 3 बजे तक, 3 घंटे के लिए चक्का जाम किया। चक्का जाम के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस तैयार थी, वहीं जाम का सबसे अधिक असर पंजाब में दिखा।
किसानों के चक्का जाम का सबसे ज्यादा असर पंजाब में नजर आया। तीन घंटे के चक्का जाम में पंजाब ठहर गया। अमृतसर, अंबाला, मोहाली, लुधियाना में किसान संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए लेकिन हरियाणा में चक्का जाम का असर थोड़ा कम रहा। पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों ने पूरी चौकसी बरती और ड्रोन से भी नजर रखी गई।