Congress Haryana Jammu & Kashmir (JK) Exit Poll Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी होते ही अलग-अलग सर्वे एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल सर्वे सामने आने लगे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दोनों राज्यों में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है? इससे जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में मतदान तीन चरणों में हुआ था, जबकि हरियाणा में एक चरण में मतदान आज पूरा हुआ है।
यहां जानिए हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस को लेकर क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
दैनिक भास्कर रिपोर्ट्स पोल : कांग्रेस को बढ़त, हालांकि बहुमत से छह सीट दूर, 44 से 54 सीट का अनुमान, वहीं बीजेपी को 15 से 29 सीट का अनुमान।
Matrize पोल : इसके मुताबिक कांग्रेस की हरियाणा में बहुमत से सरकार आ रही है। यहां कांग्रेस को 55 से 62 और बीजेपी को 18 से 24 सीट मिलने का अनुमान है।
ध्रुव रिसर्च पोल : ध्रुव रिसर्च के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत से सरकार आ रही है। कांग्रेस को 50 से 64 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं बीजेपी को 22 से 32 सीट मिल सकती हैं।
Peoples Pulse पोल: Peoples Pulse के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं बीजेपी को 20 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है।
यहां जानिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस को लेकर क्या कहते हैं एग्जिट पोल?
दैनिक भास्कर रिपोर्ट्स पोल : दैनिक भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और एनसी को 35 से 40 सीटें मिल रही हैं। जबकि बीजेपी को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है।
Matrize पोल : इसके मुताबिक कांग्रेस-एनसी को 28 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं बीजेपी को भी 28 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है।
Peoples Pulse पोल: पिपुल्स पल्स के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस-NC को 46 से 50 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 23 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टूडे C वोटर: इंडिया टुडे-सीवोटर के सर्वे के मुताबिक जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है। पीडीपी के हिस्से में 6 से 12 सीटें आ सकती हैं।