Hindi Marathi Controversy: हिंदी-मराठी विवाद के चलते महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यहां के मीरा-भायंदर क्षेत्र में तनाव ज्यादा ही बढ़ गया है। अभी तक इस मुद्दे पर कांग्रेस सक्रिय तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थी लेकिन अब उसकी भी एंट्री हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी भाषा वर्कशॉप आयोजित करने वाली है। जिससे भाषाई तनाव को कम किया जा सके।
इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस तरह की अशांति का उभरना वास्तव में खेदजनक है और रचनात्मक बातचीत और संघर्ष समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
‘भारतीय न्याय व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत’, सीजेआई बीआर गवई बोले- फिर भी आशावादी हूं कि…
तनाव कम करने के लिए होगी कांग्रेस की वर्कशॉप
कांग्रेस की विज्ञाप्ति के अनुसार, इस तनाव को कम करने और संवाद को बढ़ावा देने के प्रयास में पार्टी ने ये कदम उठाया है। इस वर्कशॉप का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में किया जाएगा।
BMC चुनाव से पहले जयंत पाटिल ने दिया इस्तीफा, क्या है शरद पवार की रणनीति?
15 जुलाई को होगा कार्यक्रम
कांग्रेस ने अपनी विज्ञाप्ति में यह भी बताया कि यह वर्कशॉप 15 जुलााई को मीरा रोड के नया नगर स्थित अस्मिता क्लब में होगी। इसमें मीरा भायंदर क्षेत्र के मराठी और हिंदी भाषी निवासियों के साथ-साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। विभिन्न भाषाओं के लोगों के बीच शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का नाम ‘हम मराठी हैं, हम भारतीय हैं’, होगा।
कांग्रेस ने विविधिता में एकता की कही बात
बता दें कि मीरा रोड में हिंदी मराठी विवाद के कारण व्यापारियों और मनसे कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किया था और रैलियां भी निकाली थी, जिसके चलते दोनों गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनने लगी थी। पार्टी का कहना है कि विविधता में एकता ही भारत का सिद्धांत और विशेषता है। कांग्रेस ने कहा कि विभिन्न धर्मों भाषाई पृष्ठभूमि के लोग देश में सौहार्दपूर्वक सह अस्तित्व में रहते हैं।
सांसद कंगना रनौत के बयानों की वजह से हिमाचल प्रदेश में मुश्किल में है BJP?