Congress New President in Uttarakhand: Congress News: कांग्रेस पार्टी लगातार अपने संगठन में बदलाव कर रही है और इसी के तहत पार्टी ने उत्तराखंड में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने उत्तराखंड इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है।
इसके अलावा पार्टी पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।
अब पूर्व अध्यक्ष को कहां भेजा गया?
गोदियाल ने करण महारा का स्थान लिया है। महारा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से मुक्त किए जाने के बाद कांग्रेस कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। गोदियाल दो बार उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वह 2012 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे।
यह भी पढ़ें: फिर अदालत में पहुंचा SIR का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
नए प्रभारी की नियुक्ति
बता दें कि उत्तराखंड के लिए पार्टी ने नया प्रभारी भी नियुक्त किया है। मनोज यादव अब उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में 27 नए जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। अल्मोड़ा से भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर से अर्जुन चंद्र भट्ट, देहरादून सिटी से डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, हरिद्वार से बलेश्वर सिंह, रुद्रप्रयाग से कुलदीप कंडारी और टिहरी से मुरारी लाल खंडवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में वह हार गए थे। जुलाई 2021 में भी वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे, लेकिन 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था और महारा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बम विस्फोट को लेकर क्या बोले मुस्लिम संगठन, केंद्र सरकार से क्या मांग की?
