Congress Candidate List Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने इस लिस्ट में बड़े नेताओं के बच्चों और परिजनों को टिकट देने से भी परहेज नहीं किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से, हिसार से कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को कलायत से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अंबाला से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को आरक्षित सीट मुलाना से टिकट दिया गया है।
भिवानी जिले की लोहारू सीट से कांग्रेस ने राजबीर सिंह फरटिया को टिकट दिया है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार सैनी सरकार में मंत्री रहे जेपी दलाल हैं। अटेली सीट से पार्टी ने अहीर मतदाताओं को साधते हुए अनीता यादव को उम्मीदवार बनाया है। अटेली सीट से गुरुग्राम सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव सिंह चुनाव लड़ रही हैं। कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए चौधरी निर्मल सिंह को अंबाला सिटी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Haryana: BJP ने महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद NIT सीट पर किया प्रत्याशियों का ऐलान
कालका जिले की पंचकूला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई को पार्टी ने टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के छोटे भाई और पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह जगदीश यादव को उम्मीदवार बनाया है।
इन्हें मिला कांग्रेस का टिकट
कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट में फरीदाबाद से लाखन कुमार सिंग्ला, बल्लभगढ़ से श्रीमती पराग शर्मा, बड़खल से विजय प्रताप, पृथला से रघुबीर तेवतिया, पलवल से करण दलाल, हाथिन से मोहम्मद इसराइल, पटौदी से श्रीमती पर्ल चौधरी, कोसिल से जगदीश यादव, बावल से डॉ. एमए रंगा, नारनौल से राव नरिंदर सिंह और अटेली से अनिता यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।
इनके अलावा बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, दादरी से डॉ मनीषा सांगवान, बाधरा से सोमवीर सिंह शेरॉन, लोहारू से राजबीर सिंह फर्तिया, नलवा से अनिल मान, हिसार से राम विलास रारा, बरनाला से राम निवास घोरेला, हांसी से राहुल मक्कड़, आदमपुर से चंद्र प्रकाश, ऐलानाबाद से भारत सिंह बेनीवाल, सिरसा से गोकुल सेठिया, रतिया से जरनैल सिंह पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में और भी कई बड़े नाम
हरियाणा की फेतहाबाद सीट से बलवान सिंह दौलतपुरिया, जींद से महाबीर गुप्ता, राई से जय भगवान अंतिल, पानीपत शहर से वरिंदर कुमार शाह, घरौंदा से सुमिता विर्क, इंद्री से राकेश कुमार कांबोज, पूंदरी से सुलतान सिंह जाडोला, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, कलायत से विकास सहारण, गुहला से देविंदर हंस, पेहोवा से मंदीप सिंह, यमुनानगर से रमन त्यागी, जगाधरी से अक्रम खान, मुलाना से पूजा चौधरी, अंबाला शहर से निर्मल सिंह औऱ पंचकूला से चंद्र मोहन पर भरोसा जताया गया है।
