कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। इस समिति में 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी इसका हिस्सा हैं।

16 सदस्यीय समिति में 1. मल्लिकार्जुन खड़गे 2. सोनिया गांधी 3. राहुल गांधी 4.अम्बिका सोनी 5.अधीर रंजन चौधरी 6.सलमान खुर्शीद 7.मधुसूदन मिस्त्री 8.एन. उत्तम कुमार रेड्डी 9. टी.एस. सिंह देव 10. केजे जियोग्रे 11. प्रीतम सिंह 12. मोहम्मद जावेद 13. अमी याज्ञनिक 14. पीएल पुनिया 15. ओंकार मरकाम 16. केसी वेणुगोपाल का नाम शामिल है।

आम चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों में होनी है परीक्षा

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जहां एक तरफ पार्टी ने चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है वहीं आम चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने अपने दो अहम राज्यों को बचाने की चुनौती है। इस साल के आखिर में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। आम चुनाव से विधानसभा चुनाव दोनों ही मुख्य दलों (भाजपा-कांग्रेस) के सामने सेमीफाइनल की तरह है, जहां से आम चुनाव में जनता के मूड का समझ आएगा।

One Nation, One Election भी चुनौती

देश में इन दिनों One Nation, One Election भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार ने संसद के विशेष सत्र का ऐलान किया है और ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार One Nation, One Election लागू करने का विचार कर रही है।

ऐसे में कहा यह भी यह जा रहा है कि चुनाव समय से पहले भी करवाए जा सकते हैं, इसकी चर्चा ममता बनर्जी और नीतीश कुमार की ऐसी संभावना वाले बयानों के बाद भी लगा जा रही थी। इस स्थिति में कांग्रेस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना नहीं चाहती, ऐसा दिखाई देता है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर कहा, ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान संशोधन के बिना असंभव है। संविधान संशोधन के लिए आम सहमति की सख्त ज़रूरत होती है। ये सब बाद में देखा जाएगा। अभी तो एक समिति का गठन हुआ है। हमारा विचार बिल्कुल साफ है।