Colaba Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के कोलाबा विधानसभा सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार और विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (RAHUL SURESH NARWEKAR) ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हीरा देवासी को 48581 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है।

राहुल नार्वेकर ने दर्ज की जीत

वहीं, चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राहुल नार्वेकर (RAHUL NARWEKAR) को कुल 81085 वोट मिले हैं। वहीं,  हीरा देवासी को 32504 वोट मिले हैं। अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो भाजपा प्रत्याशी को 68.49 प्रतिशत और कांग्रेस उम्मीदवार को 27.46 प्रतिशत वोट मिला है।

11 उम्मीदवार को नोटा से भी कम वोट

कोलाबा विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के RUKHE ARJUN GANPAT रहे, जिन्हें मजह 833 वोट मिला है।  वहीं, इस सीट पर 11 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। मालूम हो कि मतो की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी, तब से लेकर मतगणना समाप्त होने तक राहुल नार्वेकर नंबर वन पर बने रहे। 

राहुल नार्वेकर कोलाबा से आगे

कोलाबा से भाजपा के राहुल नार्वेकर आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दोपहर 2ः35 बजे तक 15वें राउंड की काउंटिक जारी है, जिसमें राहुल नार्वेकर को 65825 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के हीरा देवासी 28182 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

कोलाबा में भाजपा के राहुल नार्वेकर को बढ़त

कोलाबा में भाजपा के राहुल नार्वेकर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। छठें राउंड की काउंटिंग में नार्वेकर को 11ः15 बजे तक 26 हजार से अधिक वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के हीरा देवासी लगातार दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

कोलाबा में BJP के राहुल नार्वेकर आगे

कोलाबा विधानसभा सीट पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर राहुल नार्वेकर 14 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, काग्रेस के हीरा देवासी दूसरे स्थान पर हैं।

कोलाबा विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर

मुंबई की सबसे प्रतिष्ठित विधानसभा सीटों में से एक कोलाबा इस बार चुनावी अखाड़े का केंद्र बन गई है। ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया, ताज होटल, बड़े कॉरपोरेट दफ्तर और पॉश रिहायशी इलाके इस क्षेत्र की अहमियत को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। इस बार बीजेपी ने अपने दो टर्म विधायक रहे और विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने हीरा देवासी पर भरोसा जताया है।

Maharashtra Assembly Election Result LIVE Jharkhand Chunav Result LIVE

Colaba Election/Chunav Result 2024: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

पार्टीप्रत्याशीजीत/हार
बीजेपी राहुल नार्वेकरजीत
81085  वोट
कांग्रेसहीरा देवासीहार
32504 वोट
Colaba Election/Chunav Result 2024: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

Colaba Election/Chunav Result 2019: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीराहुल नार्वेकर57,420
कांग्रेसअशोक भाई गजताप41, 225
Colaba Election/Chunav Result 2019: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

कोलाबा सीट के 2019 के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को 57,420 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार अशोक भाई गजताप को 41, 225 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां से वीबीए के उम्मीदवार जितेद्र रामचंद्र कांबले रहे थे। वीबीए उम्मीदवार को 2019 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 3011 वोट मिले थे।

Colaba Election/Chunav Result 2014: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

कोलाबा विधानसभा सीट में 2014 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यहां से जीत दर्ज की थी। बीजेपी के उम्मीदवार राज के पुरोहित को 52,608 वोट मिले थे। शिवसेना के उम्मीदवार पांडुरंग सकपाल को 28,821 वोट मिले थे। शिवसेना यहां दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस से एनी शेखर 2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस उम्मीदवार एनी शेखर को 20,410 वोट मिले थे।

पार्टीप्रत्याशीवोट
बीजेपीराज के पुरोहित52,608
शिवसेनापांडुरंग सकपाल28,821
Colaba Election/Chunav Result 2014: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

Colaba Election/Chunav Result 2009: कोलाबा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम

2009 के विधानसभा चुनाव में कोलाबा सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस उम्मीदवार एनी शेखर को 39,779 वोट मिले थे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार राज के पुरोहित को 31,722 वोट मिले थे। यहां मनसे से अरविंद गावडे तीसरे नंबर पर रहे थे। अरविंद गावडे को 22,756 वोट मिले थे।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। राज्य की खास सीटों की बात करें तो कोलाबा विधानसभा क्षेत्र उनमें से एक है। कोलाबा विधानसभा सीट मुंबई शहर में आती है। लोकसभा क्षेत्र मुंबई दक्षिण है। कोलाबा में कुल वोटर्स की संख्या 2,64,739 है। यहां से अभी मौजूदा विधायक बीजेपी राहुल नार्वेकर हैं।