संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। संभल में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद जनसभा करने के मामले में समाजवादी पार्टी के स्थानीय सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बृहस्पति को निषेधाज्ञा का उल्ल्ंघन कर जनसभा करने के मामले में सांसद बर्क,सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा सैकडों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को दो सरकारी बसों में तोड़ फोड़ की थी तथा एक पुलिस स्टेशन को भी नुकसान पहुंचाया था।
एसपी ने बताया कि पथराव और बवाल करने वाले 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य की पहचान वीडियो फुटेज की मदद से की जा रही है । जो लोग इन घटनाओं में शामिल होंगे उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर पीएसी और सुरक्षा बल तैनात किये गये है और अब स्थिति नियंत्रण में है। कानून को लेकर देश में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब 3,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ राजधानी लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि हिंसा फैलानेवालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।
बता दें लखनऊ में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं आधी रात के बाद से बंद कर गई हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में कल हुए हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के बाद उत्पन्न माहौल को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं आधी रात के बाद बंद कर हिंसक भड़क उठी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 16 पुलिसर्किमयों समेत कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की थी।
(भाषा इनपुट के साथ)
