Chandrayaan-3 Landing : भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। ISRO ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। चंद्रयान-2 मिशन हार्ड लैंडिंग की वजह से सफल नहीं हो पाया था। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है। चंद्रयान-3 की सफलता पर दुनिया भर से भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “इस अभियान में शामिल सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। हमें इस मिशन और अंतरिक्ष अन्वेषण में आपके साथ अधिक व्यापक साझेदारी पर गर्व है।”
चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतर चुका है। मिशन के पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें Jansatta.Com।
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस अमृत काल में, हमने अमृत वर्षा का एक सच्चा क्षण देखा है। अब हमें अपने कर्तव्य के प्रति कार्य करना चाहिए।
अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मेरी जिंदगी में इससे ज्यादा खुशी का कोई पल नहीं है। हम बचपन में गाते थे, 'चंदा मामा दूर के', लेकिन अब यह दूर के नहीं हैं। मैं आज देश को नमन करता हूं और सलाम करता हूं, खासकर इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं क्योंकि उन्हें सफलता मिली है... यह इतिहास है...हम पहले राष्ट्र हैं जो दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे हैं। हम पहले लोग हैं जो वहां पहुंचे।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं इसरो वैज्ञानिक को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं। यह नया भारत है और जिसकी भुजाएं मंगल से चंद्रमा तक फैली हुई हैं।"
चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में यह बेहद गर्व की बात है कि मैंने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की उल्लेखनीय लैंडिंग देखी। चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्र सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला एकमात्र देश है। इससे वैज्ञानिक अनुसंधान और खोज के नए रास्ते खुलेंगे। यह राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मिशन में शामिल सभी लोगों को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह एक अविस्मरणीय क्षण है तथा वैज्ञानिकों ने इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित किया है। चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखने के बाद अपने वीडियो संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक ऐसी घटना है जो जीवनकाल में एक बार होती है।’’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कार्यक्रम को देखा। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।
भारत चंद्रमा पर है: चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ
भारत ने रचा इतिहास
Chandrayaan-3 Landing Live: जय हो! भारत ने रच दिया इतिहास
Chandrayaan 3 Landing Live: तीसरा चरण पूरा, गुड न्यूज में कुछ ही मिनट बाकी
किसी भी पल इतिहास रच सकता है भारत
चंद्रयान-3 का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग देखने के लिए जुड़ गए हैं।
चंद्रयान-3 का दूसरा चरण कुछ ही पलों में शुरू होने वाला है। लैंडिंग में सिर्फ 8 मिनट बाकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक सबकुछ प्रक्रिया के तहत चल रहा है। शाम 6.04 बजे लैंडिंग करवाई जाएगी। लैंडिंग की आधी यात्रा पूरी हो चुकी है।
शाम 6.04 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। लैंडिंग की प्रक्रिया का 20 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पहले चरण की प्रक्रिया 11 मिनट की है।
चंद्रयान-3 का पावर डिसेंट शुरू हुआ
असम के गुवाहाटी में स्कूली छात्र चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए एकत्र हुए
बिहार के गया में स्कूली छात्रों ने 'सारे जहां से अच्छा' गीत गाकर भारत की सफलता की कामना की।
न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में पाकिस्तान के लोगों ने कहा कि भारत के साथ हमे मुकाबला नहीं करना चाहिए। वो हमसे बहुत आगे है। एक पाकिस्तानी ने कहा कि हमारे नेता अपनी फिक्र करते हैं।
कांग्रेस ने बुधवार को तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल 'लैंडिंग' की कामना करते हुए कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत वर्ष 1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इंकोस्पार) के गठन के साथ शुरू हुई थी। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि चंद्रयान कार्यक्रम मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने शुरू किया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आगे बढ़ाया।
देखिए- Chandrayaan 3 की सफलता के लिये लखनऊ की विशेष नमाज और Baba Mahakal की भस्म आरती
BRICS समिट में साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा, "मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, खासकर जब आप अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बोलते हैं, कुछ घंटों में भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान -3 चंद्रमा पर उतरेगा। हम आपको बधाई देते हैं। यह हमारे लिए है, जैसा कि ब्रिक्स परिवार, एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम आपके साथ खुश हैं। हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ शामिल हैं..."
Chandrayaan-3 Landing Live: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने को लेकर दिल्ली के कई हिस्सों में मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में बुधवार को विशेष प्रार्थनाएं की गईं। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अभियान की सफलता के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारे में अन्य लोगों के साथ विशेष ‘‘अरदास’’ की। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए संत नगर बुराड़ी में एक ‘‘यज्ञ’’ का आयोजन किया। आर्य समाज मंदिर के वैदिक आचार्य विमलेश बंसल ने कहा, ‘‘हमें अटूट विश्वास है कि शुद्ध मन और वेदों के विशेष मंत्रों के साथ की गई हमारी सामूहिक प्रार्थना भगवान निश्चित रूप से सुनेंगे।’’
पढ़ें- कौन हैं रितु कारिधाल जिन्हें मिली चांद पर चंद्रयान 3 उतारने की जिम्मेदारी, यूपी से है ये खास रिश्ता
मंडोली में अल जमीयतुल इस्लामिया इस्लाहुल बनत मदरसा की लगभग 150 छात्राएं भी चंद्रयान लैंडर की निर्धारित लैंडिंग से कुछ घंटे पहले आयोजित एक विशेष प्रार्थना का हिस्सा बनीं। दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चे भी विशेष पोस्टर बनाकर चंद्रयान लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करने में देश के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्कूली बच्चों की तस्वीरें साझा कीं।
Chandrayaan-3 Landing Live: जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित एक आर्मी गुडविल स्कूल में स्टूडेंट्स में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकबगंज साहिब में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अरदास की गई।