Chandni Chowk (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली की सबसे हॉट सीट में से एक चांदनी चौक में एक बार फिर आप के सिर ताज सज चुका है। इस बार यहां से आप के पुनरदीप सिंह साहनी 16572 वोटों से विजयी हुई है। उन्होंने बीजेपी से सतीश जैन को भारी मतों से हराया है।

Okhla, Mustafabad, Chandni Chowk Delhi Election Result 2025 LIVE:

पार्टी उम्मीदवारवोट
आपपुनरदीप सिंह साहनी38993
बीजेपीसतीश जैन22421
कांग्रेसमुदित अग्रवाल9065

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनादेश मिला। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर गौर करें तो यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से परलाद सिंह साहनी को चुनावी दंगल में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सुमन कुमार गुप्ता को टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से अलका लांबा रही थी। इन सभी को पछाड़ कर आप के उम्मीदवार परलाद सिंह साहनी को भारी मतों से जीत मिली। उन्हें कुल 50891 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता कुल 21307 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 29584 वोटों से हार गए। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अलका लांबा को महज 3881 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपपरलाद सिंह साहनी50891
बीजेपीसुमन कुमार गुप्ता21307
कांग्रेसअलका लांबा 3881

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

इस चुनाव में त्रि नगर सीट पर दूसरी बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। 2015 में चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र में कुल 113784 मतदाता थे। कुल वैध वोटों की संख्या 74476 थी। इस सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अलका लांबा जीतीं और विधायक बनीं। उन्हें कुल 36756 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता कुल 18469 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वे 18287 वोटों से हार गए।