केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को गिरफ्तार किया। कोलकाता मामले में सीबीआई ने अब तक संदीप घोष के अलावा चार अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की है। सभी की गिरफ्तारी मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के मामलों में हुई है।

अख्तर अली ने संदीप घोष पर लगाए थे आरोप

संदीप घोष की गिरफ्तारी अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉक्टर अख्तर अली के आरोप लगाने के बाद हुई है। उन्होंने ही शिकायत दर्ज कराई थी। अख्तर अली ने कहा था कि लावारिस शवों की तस्करी, कचरे के निपटान में भ्रष्टाचार और कंस्ट्रक्शन में संदीप घोष भाई-भतीजावाद चलाते हैं।

संजय रॉय को भी सीबीआई कर चुकी है गिरफ्तार

कोलकाता लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले में सीबीआई संजय रॉय को भी गिरफ्तार कर चुकी है। संजय रॉय इस मामले में मुख्य आरोपी है। सीबीआई के पास इसके खिलाफ 50 से अधिक सबूत हैं। संजय रॉय कोलकाता पुलिस में सिविक वॉलिंटियर था।

Kolkata Case: लेडी डॉक्टर केस की जांच को उलझा रहे संदीप घोष? 15 दिन की पूछताछ के बाद भी CBI खाली हाथ

विप्लव सिंह-सुमन हाजरा की भी हो चुकी है गिरफ्तारी

सीबीआई ने अस्पताल में भ्रष्टाचार के मामले में विप्लव सिंह को भी गिरफ्तार किया है। संदीप घोष के साथ विप्लव सिंह भी इस मामले में आरोपी हैं। विप्लव सिंह के पिता अस्पताल में काम कर चुके हैं। पहले वह पोस्टर-बैनर बनाता था और बाद में दवाइयों की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। सीबीआई ने अस्पताल में चीजों की सप्लाई का काम करने वाले सुमन हाजरा को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि सुमन हाजरा और संदीप घोष बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करते हैं। सुमन हाजरा पर आरोप है कि वह सरकारी दावों को बाजार में बेचने का काम करता था।

अफसर अली खान भी हो चुका है गिरफ्तार

कोलकाता मामले में अफसर अली खान का भी नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि अफसर अली खान संदीप घोष का प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड था। अफसर अली खान बाउंसर का काम करता था और वह संदीप घोष के साथ भ्रष्टाचार में अहम भूमिका निभाता था।