Modi Cabinet Ministers List of India 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। पीएम ने अपने पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और ऐसे अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

मोदी सरकार 3.0 में पुराने प्रमुख मंत्रियों के विभाग नहीं बदले गए हैं। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, नितिन जयराम गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री, शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री, कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री, डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को विदेश मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को आवास और शहरी मामलों के मंत्री, बिजली मंत्री, एच. डी. कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री और पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेंद्र मोदी की सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है। नई सरकार में 32 नए चेहरे हैं। बात अगर महिला मंत्रियों की करें तो इस बार मोदी सरकार में सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 11 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

Cabinet Ministers List of India 2024: Check Full List of Modi Mantri Mandal Here

मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री: राष्ट्रपति ने रविवार शाम राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रल्हाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योदिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार: राष्ट्रपति ने जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 10 जून LIVE: यहां पढ़े देश और दुनिया की आज की सभी खबरें

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Cabinet Ministers List of India 2024: Check Full List Mantri Mandal Here

Live Updates
21:15 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: इन नेताओं को दिलाई गई राज्यमंत्री पद की शपथ

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE:

बीएल वर्मा

कीर्ति वर्धन सिंह

शांतनु ठाकुर

सुऱेश गोपी

एल मुरुगन

अजय टम्टा

बंदी संजय कुमार

कमलेश पासवान

20:40 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: इन नेताओं को दिलाई गई राज्यमंत्री पद की शपथ

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE:

जितिन प्रसाद

श्रीपद नाईक

पंकज चौधरी

कृष्णपाल गुर्जर

रामदास अठावले

रामनाथ ठाकुर

नित्यानंद राय

अनुप्रिया पटेल

वी सोमन्ना

पी चंद्रशेखर

एसपी सिंह बघेल

शोभा करंदलाजे

20:31 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: ये बनाए गए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री प्रभार

-राव इंद्रजीत सिंह (सांसद गुड़गांव)

-डॉ. जितेंद्र सिंह (सांसद, उधमपुर)

-अर्जुन राम मेघवाल (सांसद, बीकानेर)

– प्रतापराव जाधव, (सांसद, बुलढाणा शिंदे सेना)

-जयंत चौधरी (सांसद, बागपत)

20:28 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: सीआर पाटिल बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल कैबिनेट मंत्री बना गए।

20:26 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: एलजेपी के चिराग पासवान बनाए गए कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: हाजीपुर के सासंद चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

20:18 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: किरण रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE : मोदी सरकार 3.0 में किरण रिजीजू, अन्नपूर्णा देवी और हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, किशन रेड्डी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है

20:15 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: गजेंद्र सिंह शेखावत बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री बनाए गए।

20:11 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: सिंधिया फिर बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE:  एमपी के गुना से सांसद ज्योतिरादित्या सिंधिया को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

20:08 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: अश्विनी वैष्णव बने मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: राष्ट्रपति ने अश्विनी वैष्णव और गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

20:04 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: जुएल ओरांव और प्रल्हाद जोशी बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: राष्ट्रपति ने प्रल्हाद जोशी और जुएल ओरांव को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

20:01 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: टीडीपी के राम मोहन नायडू बने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: किंजरापु राम मोहन नायडू बने कैबिनेट मंत्री। वो टीडीपी के सांसद हैं।

19:57 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: सर्बानंद सोनोवाल और वीरेंद्र कुमार बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मोदी सरकार में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाला और वीरेंद्र कुमार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

19:54 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: ललन सिंह बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: जदयू के ललन सिंह को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वह मुंगेर से सांसद चुने गए हैं और नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

19:52 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: हम के जीतनराम मांझी बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मोदी सरकार 3.0 में जीतनराम मांझी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वह बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

19:50 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE:  धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मिनिस्टर पद की शपथ

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मोदी सरकार में फिर से धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा दिया गया है। वह ओडिशा के संबलपुर से चुनाव जीतकर आए हैं।

19:47 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: पीयूष गोयल फिर बने कैबिनेट मिनिस्टर

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: पीयूष गोयल पर नरेंद्र मोदी ने फिर भरोसा जताया है। उन्हें कैबिनेट में फिर से जगह दी गई है।

19:44 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: कुमारस्वामी बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मोदी सरकार में जेडीएस के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

19:44 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मनोहर लाल खट्टर और एस जयशंकर बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: राष्ट्रपति ने एस जयशंकर और मनोहर लाल खट्टर को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह करनाल से सांसद चुने गए हैं।

19:39 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: शिवराज और निर्मला सीतारमण बने कैबिनेट मंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मोदी सरकार में शिवराज सिंह चौहान और निर्मला सीतारमण को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

19:34 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: नड्डा और नितिन गडकरी बने कैबिनेट मिनिस्टर

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: राष्ट्रपति ने जेपी नड्डा और नितिन गडकरी को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

19:30 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी बने भारत के प्रधानमंत्री

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उनके बाद राजनाथ सिंह और अमित शाह ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

19:12 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: रीजीजू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: बीजेपी नेता किरण रीजीजू ने रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं नौ जून 2024 को शाम साढ़े सात बजे के आसपास कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लूंगा।” 

19:08 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: 71 मंत्री लेंगे मंत्री पद की शपथ?

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेंद्र मोदी के अलावा 71 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

19:03 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मंच पर कौन-कौन बैठा है?

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मंच पर पहली कुर्सी राजनाथ सिंह की है। उनके बराबर में अमित शाह, फिर नितिन गडकरी बैठे हैं। गडकरी के बराबर में शिवराज, फिर निर्मला सीतारमण और उनके बगल में एस जयशंकर बैठे हुए हैं। माना जा रहा है कि इन दिग्गजों को इसी क्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

18:54 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: यहां देखिए मोदी कैबिनेट का शपथ समारोह लाइव

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: कुछ देर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे। यहां देखिए उनका और उनके मंत्रियों का शपथ समारोह लाइव

18:47 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: राजनाथ सिंह फिर मंत्री बनेंगे

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: राजनाथ सिंह फिर मोदी सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। वह अमित शाह के साथ मंच पर बैठे हैं। अमित शाह के बगल में नितिन गडकरी हैं।

18:36 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: चिराग बोले- पीएम की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रहेगी

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: एलजेपी रामविलास के नेता और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आज मेरे लिए बड़ा दिन है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझपर विश्वास जताया है। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

18:34 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: चिराग पासवान की मां बोलीं- मेरा बेटा मंत्री बनने जा रहा है

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: एलजेपी रामविलास के नेता और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान मंत्री बनने जा रहे हैं। उनकी मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा बेटा मंत्री बनने जा रहा है, मैं बहुत खुश हूं।

18:22 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: गिरिराज सिंह बनेंगे केंद्र सरकार में मंत्री?

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: मोदी सरकार में गिरिराज सिंह को एक बार फिर मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है। वह शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।

18:14 (IST) 9 Jun 2024
Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: जीतन राम मांझी बनेंगे मंत्री?

Modi Cabinet Ministers List of India 2024 LIVE: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, रालोद के जयंत चौधरी और बीजेपी की शोभा करंदलाजे राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। इस समय वह मंच पर बैठे हैं। माना जा रहा है कि ये तीनों ही मंत्री बनने जा रहे हैं।