भाजपा ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने हिंसा की तुलना गोधरा हमलों से की और आप सरकार पर इसके पीछे होने का आरोप लगाया। उन्होंने आग के हवाले की गई बस की भी वीडियो शेयर की है।
उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा किसी आतंकवादी हमले से कम नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक आतंकवादी हमला है। किसी बस को आग लगाना जिसमें एक सीएनजी सिलेंडर है, का मतलब है कि किसी बड़े विस्फोट की साजिश थी। आप इसे एक आतंकवादी हमला नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे? यह अमानतुल्ला खान द्वारा शुरू किया गया था। वे दिल्ली में गोधरा घटना को दोहराना चाहते हैं।’’
ये आतंकवादी हमला हैं
CNG सिलिंडर वाली बस में आग लगाने का मतलब हैं बड़े ब्लास्ट करने की साजिश हैं
इसे आतंकवादी हमले के अलावा कुछ नहीं कहा जा सकता
ये आग अमानतुल्ला खान ने लगवाई
दिल्ली में गोधरा कांड दोहराने की तैयारी हैं pic.twitter.com/nDlXmyDN2t
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) December 15, 2019
हालांकि विधायक अमानतुल्ला खान जिनकी तरफ तिवारी का इशारा था, उन्होंने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ टेलीविजन चैनलों ने समाचार चलाये हैं कि मेरे नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बसों को आग लगायी जो कि गलत है। मैंने शाहीन बाग के पास प्रदर्शन किया जहां कुछ भी नहीं हुआ।’’
केजरीवाल ने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है और प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने चाहिए।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसी को भी हिंसा में लिप्त नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की हिंसा अस्वीकार्य है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहने चाहिए।’’ प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहा था जिसमें तीन पड़ोसी देशों से आये गैर मुस्लिमों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है, जो धार्मिक प्रताड़ना की वजह से भारत आये हैं।
दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आप प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘अरविंद केजरीवाल के इशारे पर आप का विधायक जनता को भड़का रहा है। भारत का मुसलमान भारत के साथ है, तुम जैसे गद्दारों की बातों में आने वाला नहीं। लोगों को उकसाना बंद करो। दिल्ली की जनता गद्दारों को सबक सिखाएगी। आप का पाप सामने आ रहा है।’’
(भाषा इनपुट्स के साथ)