नागरिकता संशोधित कानून  को लेकर  देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच असम  के बीजेपी विधायक मृणाल सैकिया ने विवादित बयान दिया है। डिब्रूगढ़ के झबुआ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसे लेकर विवादों की बयार चल उठी है।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि  विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की तरफ से किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दीजिए। अगर वो एक शख्स को छूते हैं तो हमें उनके 10 को निशाना बनाना है।सौकिया ने  कहा कि अगर वो घर जलाने आए तो आप उनका घर जला दीजिए।

मृणाल सैकिया ने कहा कि 3.3 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में एक लाख लोग भी एक साथ किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। अगर इसी को आंदोलन बता रहे हैं कि तो उनका क्या जो इस आंदोलन के खिलाफ थे।

[bc_video video_id=”6118229011001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

गौरतलब है कि हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ भाषण और पोस्ट करने के आरोप में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि 12 दिसंबर को, उपद्रवियों ने चबुआ में भाजपा विधायक बिनोद हजारिका के घर में आग लगा दी थी और डिब्रूगढ़ में सीएम सर्बानंद सोनोवाल और विधायक प्रशांत फुकन के घर पर पथराव किया था।