By Elections: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया। इसमें हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व, बिहार की गोपालगंज और मोकामा, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट शामिल है। इस बार की लड़ाई भाजपा और क्षेत्रीय दलों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी (SP) और बीजू जनता दल (BJD) के बीच देखी जा रही है। उपचुनाव के नतीजे 6 नवंबर रविवार को आएंगे।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से जारी मतदान शाम को 6 बजे तक शांतिपूर्वक चला। बिहार के गोपालगंज और में 48.35% और मोकामा में 52.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरियाणा की आदमपुर सीट के लिए सर्वाधिक 70 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर 60 फीसदी वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की अंधेरी विधानसभा के उपचुनाव में वोटिंग उम्मीद से कम दर्ज की गई। उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। दरअसल भाजपा ने इस सीट के लिए अपनी तरफ से घोषणा पत्र भी जारी किया है। हालांकि अन्य दलों ने ऐसा नहीं किया है।
वहीं यूपी की गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव को लेकर भी सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी का दावा है कि इस बार सपा के लिए अच्छा माहौल है और यह सीट उनकी झोली में आएगी। सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आइए जानते हैं कुछ फैक्ट्स…
- दोपहर 3 बजे तक बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर 42.65 फीसदी और मोकामा में 42.44% मतदान
- धामनगर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 38.75 फीसदी वोटिंग हुई थी इस दौरान झड़प में दो लोग घायल हो गए। , झड़प में 2 घायल
- यूपी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है। सपा के एजेंटो और वोटरों को भगा दिया गया।
- सत्तारूढ़ गठबंधन ने पूर्व सीएम भजन लाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है। 1968 के बाद से भजन लाल का परिवार कभी भी इस सीट से नहीं हारा। कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश हैं जो राज्य की लगभग हर पार्टी के सदस्य रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह हैं जबकि इनेलो ने कुर्दाराम नंबरदार को मैदान में उतारा है।
- मोकामा में बूथ संख्या 46 पर वोट डालने आए मतदान कर्मी की मौत हो गई। मोकामा के निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया ह्रदयगति रुकने की वजह से हुई मौत
- आदमपुर उपचुनाव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए वोटरों से भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वोटिंग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाएं।
- चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि धामनगर विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार दोपहर एक बजे तक कुल 38.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- दिन भर की कड़ी सुरक्षा के बावजूद निर्वाचन क्षेत्र के रामेश्वरपुर में मतदान केंद्रों 169 और 170 पर बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे इस बीच मतदान जारी था।
- पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
- बिहार की गोपालगंज सीट पर बीजेपी विधायक सुभाष सिंह की मौत के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। यह सीट सत्ताधारी महागठबंधन के आरजेडी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। यहां पर बसपा से साधु यादव की पत्नी इंदिरा मैदान में हैं। वहीं आरजेडी ने मोहन गुप्ता को इस सीट से टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने यहां से सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है।