देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और गुजरात के उपचुनावों के नतीजे भी आए हैं। ये नतीजे भाजपा के लिए मिश्रित सफलता वाले रहे। यूपी की दोनों सीटें सत्ता धारी सपा ने जीत ली। वहीं गुजरात की सीट भाजपा ने तो तेलंगाना की एक सीट टीआरएस ने कांग्रेस से छीनी। झारखंड में एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस के पाले में गई। यूपी के मुरादाबाद जिले की बिलारी सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार झेलनी पड़ी । वोटों की गिनती के दौरान भाजपा यहां पर आखिरी समय तक आगे चल रही थी लेकिन अंत में सपा विजयी रही। सपा के मोहम्मद फहीम ने भाजपा के सुरेश सैनी को 7093 वोट से हराया। इस सीट से पिछले 20 साल में कोई गैर मुस्लिम नहीं जीता है। इस बार तो यहां से बसपा ने अपना उम्मीदवार भी नहीं उतारा था।
Read Also: Election Results Live: दो और राज्यों से कांग्रेस बाहर, ममता-जया की वापसी, असम में खिला कमल
उत्तर प्रदेश केे गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट पर भी सपा ने बाजी मारी। यहां पर भाजपा दूसरे और बसपा तीसरे स्थान पर रही। सपा की किस्मतिया ने भााजपा के रमेश को 22092 मतों से हराया। ये दोनों ही सीटें सपा के पास थी। वहीं तेलंगाना की पलाएर सीट टीआरएस ने कांग्रेस से जीत ली। टीआरएस केे टी नागेश्वर राव ने कांग्रेस की सुचेरिता रेड्डी को 45682 वोट से हराया।
Read Also: 53 फीसदी वोटर्स पर फोकस कर सर्बानंद सोनोवाल ने किया असम का सीएम बनने का रास्ता साफ
इधर, झारखंड में दो सीटों के उपचुनाव में एक पर उसे जीत मिली जबकि एक कांग्रेस ने जीती। झारखंड की गोड्डा भाजपा के अमित कुमार मंडल ने राजद के संजय यादव को 34551 वोट से हराकर जीती। पनकी सीट पर कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के शशि भूषण मेहता को 5599 वोट से हराया। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में पनकी सीट कांग्रेस के और गोड्डा सीट भाजपा के पास थी। हालांकि गुजरात की तलाला सीट भाजपा ने जीत ली है। यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी। भाजपा के गोविंद परमार ने कांग्रेस के भगवान बराड को 2441 मतों से शिकस्त दी।
Read Also: Assam Election Results: भाजपा को रूझानों में बहुमत मिला, कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता से बाहर