जनसत्ता डॉट कॉम में आपका स्वागत है। हमारे इस लाइव पेज पर आप पूरे दिन देश और दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स पढ़ सकेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च सरकार कर रही है और हर वर्ष इसको हम बढ़ा रहे हैं। इसलिए आपके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के नए मौके बन रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा में भी निवेश के अनेक अवसर हैं।
इसका अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दोनों वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापर और मंबई-साईंनगर शिरडी रूट पर चलेंगी। बात अगर दुनिया की बड़ी खबरों की करें तो नजर तुर्किये पर रहेगी, यहां 21 हजार लोगों की भूकंप से मौत से पुष्टि हो चुकी है। भूकंप प्रभावित सीरिया ने भी दुनिया के बड़े देशों से मदद मांगी। खेल के मैदान पर नजर डालें तो आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का दूसरा दिन है। पहले दिन कंगारू टीम 177 रनों पर ढेर हो गई थी। देश और दुनिया की बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव पेज पर।
Breaking News in Hindi: यहां आपको मिलेंगे देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के बड़े अपडेट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़ी देर पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से मुंबई-सोलापुर वंदे भारत और मुंबई-शिरडी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
Mumbai | Prime Minister Narendra Modi flags-off Mumbai-Solapur Vande Bharat Express.
— ANI (@ANI) February 10, 2023
Railway Minister Ashwini Vaishnaw, CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis present at the occasion. pic.twitter.com/jaoypVB4bz
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2014 से पहले पूरे महाराष्ट्र को रेलवे के लिए 1100 करोड़ का बजट मिलता था, लेकिन इसे 12 गुना बढ़ाया गया है। जितना UPA सरकार पूरे महाराष्ट्र को रेलवे के लिए बजट देती थी उससे ज्यादा मोदी सरकार ने मुंबई को दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीबीसी पर बैन लगाने संबंधित याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका के अनुसार, बीबीसी और बीबीसी इंडिया पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिका में हिंदू सेना द्वारा दायर PIL को खारिज कर दिया गया। याचिका में 2002 के गुजरात दंगों पर 'डॉक्यूमेंट्री, इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के प्रसारण के लिए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में कुछ भी मनगढ़ंत नहीं था। उन्होंने वही कहा जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में था। संविधान में सदन के अंदर हमें अपनी बात रखने का अधिकार है।PM और सत्ता पक्ष के लोग भी बहुत असंसदीय बात करते हैं।ऐसा लगता है कि हम किसी नए देश में आ गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि PM का भाषण सिर्फ अपनी तारीफ में था उन्होंने हमारे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। बेरोजगारी, महंगाई, अडानी मुद्दा, निजीकरण पर कोई उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा एक इंसान देश को बचा सकता है, वे सब पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने अहंकार की बात की।
BSF ने पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और मादक पदार्थों का जखीरा शुक्रवार को बरामद किया। राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा चौकी 'एमडब्ल्यू उत्तर' के इलाके में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भारतीय सीमा में घुसे ड्रोन की ओर जवानों ने गोलियां चलाई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के कर्मियों ने बाद में इलाके में तलाश अभियान चलाया और ड्रोन से गिराए गई करीब तीन किलोग्राम हेरोइन, एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिन चलने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है। आज शुरू हुई इस समिट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी शामिल हुए हैं।
इस मौके पर यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं।
मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से तीन सेटेलाइट्स लॉन्च की हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh: ISRO launches Small Satellite Launch Vehicle-SSLV-D2- from Satish Dhawan Space Centre at Sriharikota to put three satellites EOS-07, Janus-1 & AzaadiSAT-2 satellites into a 450 km circular orbit pic.twitter.com/kab5kequYF
— ANI (@ANI) February 10, 2023
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। PM मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेंगे।
लखनऊ में होने वाले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। तस्वीरें कार्यक्रम स्थल से हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2023
PM मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेंगे। pic.twitter.com/ASpTNlpWhQ
उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हो रहे इन्वेस्टर्स समिट में आ रहे डेलिगेट्स, निवेशकों और हिस्सा ले रहे अन्य लोगों को RT-PCR Covid test करवाना ही होगा। CMO मनोज अग्रवाल ने बताया कि हम आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए एयरपोर्ट सहित पूरे दिन में 24×7 बूथ चला रहे हैं।
Lucknow, UP | Delegates, investors, and participants in Global Investors Summit and G20 meeting in Lucknow will go through an RT-PCR Covid test
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2023
We've installed 24×7 running booths for RT-PCR in the district, including airports: CMO Manoj Agarwal (09.02) pic.twitter.com/mDltVtzzUe
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने राज्य का बजट पेश करेंगे। अशोक गहलोत राज्य का वित्त मंत्रालय भी संभालते हैं।
Rajasthan CM Ashok Gehlot who holds the finance portfolio will present the State Budget 2023 in Jaipur today
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 10, 2023
(file photo) pic.twitter.com/dHGisddEou
जनसत्ता डॉट कॉम के इस पेज पर आपको पूरे दिन देश औऱ दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के अपडेट्स मिलेंगे। आज पूरे देश की नजर यूपी में शुरू हो रहे इन्वेस्टर्स समिट पर रहेगी। इसके अलावा पीएम दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन भी करेंगे। क्रिकेट के मैदान में आज टीम इंडिया का मुकाबला कंगारू टीम से चल रहा है।