जनसत्ता डॉट कॉम में आपका स्वागत है। हमारे इस लाइव पेज पर आप पूरे दिन देश और दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट्स पढ़ सकेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च सरकार कर रही है और हर वर्ष इसको हम बढ़ा रहे हैं। इसलिए आपके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के नए मौके बन रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा में भी निवेश के अनेक अवसर हैं।

इसका अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दोनों वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापर और मंबई-साईंनगर शिरडी रूट पर चलेंगी। बात अगर दुनिया की बड़ी खबरों की करें तो नजर तुर्किये पर रहेगी, यहां 21 हजार लोगों की भूकंप से मौत से पुष्टि हो चुकी है। भूकंप प्रभावित सीरिया ने भी दुनिया के बड़े देशों से मदद मांगी। खेल के मैदान पर नजर डालें तो आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का दूसरा दिन है। पहले दिन कंगारू टीम 177 रनों पर ढेर हो गई थी। देश और दुनिया की बड़ी खबरों को जानने के लिए बने रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के इस लाइव पेज पर।

Live Updates

Breaking News in Hindi: यहां आपको मिलेंगे देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के बड़े अपडेट्स

16:04 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: महाराष्ट्र को मिलीं दो और वंदे भारत ट्रेनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थोड़ी देर पहले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से मुंबई-सोलापुर वंदे भारत और मुंबई-शिरडी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

https://twitter.com/ANI/status/1623991074942521346

14:24 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: महाराष्ट्र को रेलवे बजट 12 गुना बढ़ाया गया- अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2014 से पहले पूरे महाराष्ट्र को रेलवे के लिए 1100 करोड़ का बजट मिलता था, लेकिन इसे 12 गुना बढ़ाया गया है। जितना UPA सरकार पूरे महाराष्ट्र को रेलवे के लिए बजट देती थी उससे ज्यादा मोदी सरकार ने मुंबई को दिया है।

13:56 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बीबीसी पर बैन की मांग करने वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने बीबीसी पर बैन लगाने संबंधित याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका के अनुसार, बीबीसी और बीबीसी इंडिया पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की गई थी। याचिका में हिंदू सेना द्वारा दायर PIL को खारिज कर दिया गया। याचिका में 2002 के गुजरात दंगों पर 'डॉक्यूमेंट्री, इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के प्रसारण के लिए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

12:10 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है- PM

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।

11:39 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, 2023 के अंत तक यूपी के हर गांव में होगा 5G

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा।

11:37 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: राहुल गांधी के भाषण में कुछ भी मनगढ़ंत नहीं था- अधीर रंजन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में कुछ भी मनगढ़ंत नहीं था। उन्होंने वही कहा जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में था। संविधान में सदन के अंदर हमें अपनी बात रखने का अधिकार है।PM और सत्ता पक्ष के लोग भी बहुत असंसदीय बात करते हैं।ऐसा लगता है कि हम किसी नए देश में आ गए हैं।

11:11 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: पीएम का भाषण सिर्फ अपनी खुद की तारीफ- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि PM का भाषण सिर्फ अपनी तारीफ में था उन्होंने हमारे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। बेरोजगारी, महंगाई, अडानी मुद्दा, निजीकरण पर कोई उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा एक इंसान देश को बचा सकता है, वे सब पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने अहंकार की बात की।

10:42 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियार, मादक पदार्थ बरामद किए

BSF ने पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर कथित तौर पर पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और मादक पदार्थों का जखीरा शुक्रवार को बरामद किया। राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा चौकी 'एमडब्ल्यू उत्तर' के इलाके में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात भारतीय सीमा में घुसे ड्रोन की ओर जवानों ने गोलियां चलाई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के कर्मियों ने बाद में इलाके में तलाश अभियान चलाया और ड्रोन से गिराए गई करीब तीन किलोग्राम हेरोइन, एक चीनी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मैगजीन बरामद की।

10:37 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: PM ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दिन चलने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है। आज शुरू हुई इस समिट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी शामिल हुए हैं।

इस मौके पर यूपी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं।

मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

10:05 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: ISRO ने लॉन्च किया SSLV-D2

ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से तीन सेटेलाइट्स लॉन्च की हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1623892081667350528

09:08 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। PM मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1623882506566262785

09:06 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आने वालों का होगा RT-PCR कोविड टेस्ट

उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हो रहे इन्वेस्टर्स समिट में आ रहे डेलिगेट्स, निवेशकों और हिस्सा ले रहे अन्य लोगों को RT-PCR Covid test करवाना ही होगा। CMO मनोज अग्रवाल ने बताया कि हम आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए एयरपोर्ट सहित पूरे दिन में 24x7 बूथ चला रहे हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1623860311727181825

09:02 (IST) 10 Feb 2023
Breaking News in Hindi: आज बजट पेश करेंगे अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपने राज्य का बजट पेश करेंगे। अशोक गहलोत राज्य का वित्त मंत्रालय भी संभालते हैं।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1623878588331327489

जनसत्ता डॉट कॉम के इस पेज पर आपको पूरे दिन देश औऱ दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के अपडेट्स मिलेंगे। आज पूरे देश की नजर यूपी में शुरू हो रहे इन्वेस्टर्स समिट पर रहेगी। इसके अलावा पीएम दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन भी करेंगे। क्रिकेट के मैदान में आज टीम इंडिया का मुकाबला कंगारू टीम से चल रहा है।