दिल्ली से मुंबई जा रही अकासा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद रूट डायवर्ट करके अहमदाबाद में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
पिछले कई दिनों से विमानों में बम होने की सूचना ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच आज दिल्ली से मुम्बई जा रही आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट के पायलट ने तुरंत रूट डायवर्ट करके अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट Q 171 आकारा फ्लाइट में 186 यात्री सवार थे इसी दौरान फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद सुबह 10.13 बजे तक अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर ही सभी पैसेंजर्स और उनके सामानों को डॉग स्कॉड द्वारा चेक किया गया।
2 जून को भी मिली बम होने की धमकी
इससे पहले बीते रविवार को पेरिस से मुंबई आ रही फ्लाइट में भी बम होने की धमकी मिली थी। 2 जून को पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर फ्लाइट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि लैंडिंग के बाद सभी लोग सुरक्षित थे। जिसमें 294 यात्री जबकि 12 चालक टीम के सदस्य थे।