Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी शामिल हुईं हैं। मौजूदा समय यात्रा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है जहां कांग्रेस नेता राहुला गांधी के साथ इस यात्रा में पूजा भट्ट भी शामिल हुई हैं। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को तमिलनाडु़ के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। ये यात्रा आंध्र प्रदेश , केरल और कर्नाटक होते हुए आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है।
इसके पहले जब राहुल गांधी ने 7 सितंबर को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी तब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर ट्वीट किया था। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। राहुल गांधी इस यात्रा में लगभग 150 दिनों की यात्रा करेंगे इस दौरान वो 3,570 किमी की पदयात्रा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई है और यह यात्रा कश्मीर में जाकर खत्म होगी।
मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी यात्रा में शामिल हुए
इसके पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पहले जनसभा में कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में गैर-भाजपा सरकार लाएगी। पार्टी के शीर्ष पद पर चुने जाने के बाद पहली बार यहां भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए बोला था। उन्होंने कहा था कि हिमाचल प्रदेश के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, लेकिन गुजरात के लिए नहीं की ताकि पीएम गुजरात के मोरबी पुल के जैसे कई और पुलों के उद्घाटन कर सकें।
32 साल पहले राजीव गांधी ने की थी सद्भावना यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और तत्कालीन पार्टी प्रमुख राजीव गांधी द्वारा उसी स्थान से ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू करने के 32 साल बाद मंगलवार को यहां की प्रतिष्ठित चारमीनार के सामने भीड़भाड़ वाले इलाके में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे।इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भी आलोचना करते हुए कहा कि वह संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर भाजपा का समर्थन करते हुए विपक्षी दलों तक पहुंच रहे हैं।