BMC Chunav Parinam 2026, Vote Counting LIVE Update: महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। इन नगर निकायों में सबसे ज्यादा फोकस आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी के चुनाव परिणाम पर रहेगा। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, बीएमसी में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि ठाकरे बंधुओं को 58-68 सीटें मिल सकती है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन को 12-16 और अन्य दलों को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

227 सीटों वाली बीएमसी में मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना की महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच है। साल 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है, ऐसे में यह और भी विशेष हो जाता है। अविभाजित शिवसेना ने बीएमसी पर 25 वर्ष तक शासन किया है। बीएमसी के बाद पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी। यहां एनसीपी के दोनों गुटों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा।

शुक्रवार को बीएमसी महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। इनमें छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणि, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी के नगर निकाय शामिल हैं।

Live Updates

Maharashtra BMC Election Result LIVE: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता के साथ...

19:29 (IST) 15 Jan 2026

BMC Result LIVE: 2017 बीएमसी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

पिछले बीएमसी चुनाव 201 में बीजेपी को 82 जबकि शिवसेना को 84 सीटें मिली थीं। इसके अलावा MNS को 7, कांग्रेस को 31, NCP को 9 और अन्य दलों को 14 सीटें मिली थीं।

19:20 (IST) 15 Jan 2026

BMC EXIT POLL LIVE: कांग्रेस गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी?

बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने 150 सीटों और VBA ने 50 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा इस गठबंधन में शामिल RSP ने दो सीटों पर किस्मत आजमाई। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 12-16 सीटें मिलने का अनुमान है।

19:09 (IST) 15 Jan 2026

BMC EXIT POLL LIVE: यूबीटी और एमएनएस को कितनी सीटें मिलेंगी?

बीएमसी चुनाव में शिवसेना यूबीटी ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा। उसकी सहयोगी एमएनएस ने 52 और एनसीपी शरद पवार ने 12 सीटों पर किस्मत आजमाई। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, इस गठबंधन को 58-68 सीटें मिल सकती हैं।

19:07 (IST) 15 Jan 2026

BMC EXIT POLL LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान?

बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने 136 और शिवसेना ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा। AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, यह गठबंधन बीएमसी चुनाव में 131 से 151 सीटें जीत सकता है।

18:57 (IST) 15 Jan 2026

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: धुले में दो गुटों के बीच झड़प, ईवीएम क्षतिग्रस्त

धुले में पिछले 48 घंटों में नगर निकाय चुनाव को लेकर हिंसा की कई घटनाएं देखने को मिलीं, जिसमें दो गुटों के बीच झड़प के दौरान एक ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि एक अन्य घटना में भीड़ ने शिवसेना के नेता के घर पर हमला किया।

18:45 (IST) 15 Jan 2026

BMC Elections Result LIVE: बीजेपी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान?

AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को 131-151 सीटें (करीब 42% वोट) मिलने का अनुमान है। ठाकरे बंधुओं को 58-38 सीटें (करीब 32% वोट) मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के गठबंधन को 12-16 सीट (करीब 13% वोट) और अन्य दलों व निर्दलीयों को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

18:39 (IST) 15 Jan 2026

BMC Elections Result LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटों के अनुमान?

JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को 138 सीटें मिल सकती हैं जबकि ठाकरे बंधुओं को 59 और कांग्रेस गठबंधन को 23 और अन्य दलों को सात सीटें मिलने का अनुमान है।

18:36 (IST) 15 Jan 2026

BMC EXIT POLLS LIVE: किस पार्टी को कितना वोट मिलेगा?

JVC के एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति को बीएमससी में 42-45% चुनाव मिलने का अनुमान है। ठाकरे बंधुओं को 34-37% वोट और कांग्रेस गठबंंधन को 13-15 वोट मिल सकता है।

18:29 (IST) 15 Jan 2026

BMC EXIT POLL LIVE: किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान?

जनमत एक्जिट पोल के अनुसार, बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी शिवसेना को 138 सीटें मिल सकती हैं। ठाकरे बंधुओंं को 62 ससीटें जबकि कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

https://twitter.com/Janmatpolls/status/2011778336562036887

18:26 (IST) 15 Jan 2026

BMC EXIT POLL LIVE: किसे मिले कितने वोट?

AXIS MY India के एग्जिट पोल के अनुसार, 18-25 वर्ष आयु के 47% लोगों ने बीजेपी, SSUBT को 25%, कांग्रेस पार्टी को 15% और अन्य दलों को 13% वोट मिले हैं।

18:04 (IST) 15 Jan 2026

BMC Elections Result LIVE: कितने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती?

बीएमसी चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती सुबह दस बजे शुरू हो जाएगा। इस चुनाव में 227 सीटों पर 1,700 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। इनमें 879 महिलाएं और 821 पुरुष उम्मीदवार हैं।

17:50 (IST) 15 Jan 2026

BMC Elections Result LIVE: मुंबई में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने डाला वोट

बीएमसी चुनाव में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें अक्षय कुमार, आमिर खान, गुलजार और सलीम खान शामिल थे। अभिनेता-राजनेता हेमा मालिनी, कलाकार जॉन अब्राहम, सोनाली बेंद्रे, ईशा कोप्पिकर, तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता तथा गायक कैलाश खेर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

17:48 (IST) 15 Jan 2026

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: कल घोषित होगा 893 वार्डों का चुनाव परिणाम

महाराष्ट्र की 29 नगर निकायों के 893 वार्डों की 2,869 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला शुक्रवार को होगा।

17:41 (IST) 15 Jan 2026

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम LIVE: पुणे-चिंचवड़ पर भी रहेगी नजर

महाराष्ट्र के पुणे-चिंचवड़ में एनसीपी के दोनों गुटों ने मिलकर चुनाव लड़ा। यह एनसीपी के विभाजन के बाद पहला ऐसा चुनाव है, जब दोनों दल साथ चुनाव लड़े।

17:37 (IST) 15 Jan 2026

BMC Chunav Parinam 2026 LIVE: बीएमसी में मुख्य मुकाबला महायुति और ठाकरे बंधुओं के बीच

बीएमसी में इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और शिवसेना की महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच रहा। शिवसेना के विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है।

17:35 (IST) 15 Jan 2026

BMC Election Result LIVE: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव संपन्न

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव शाम साढ़े पांच बजे मतदान का समय पूरा हो चुका है। राज्य के कुछ वोटिंग सेंटर्स पर अभी मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। वोटिंग सेंटर्स के अंदर मौजूद सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा।