Mumbai Municipal Corporation Budget 2024-2025: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शुक्रवार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है।। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए घोषित कुल बजट 59,954 करोड़ रुपये है। यह राशि पिछले वर्ष के कुल बजट आवंटन 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5% ज्यादा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित राजस्व आय रु. 35,749.03 करोड़ यानी 2023-24 के बजट अनुमान से 2459 करोड़ अधिक। वहीं सरप्लस बजट 58.22 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। बजट में वायु प्रदूषण, सड़क और गोरेगांव-मुंबई प्रोेजक्ट पर खासा फोकस किया गया है।

बीएमसी ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए इस साल एक जलवायु बजट विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा है, जो शहर की पहली ग्रीन बजट बुक होगी। वहीं गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना के लिए 1870 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

बीएमसी का बजट भारत के 8 राज्यों के वार्षिक बजट से भी ज्यादा था। इन राज्यों में सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं। यही वजह है कि बीएमसी के चुनावों को लेकर काफी गहमा-गहमी रहती है।

बृहन्मुंबई नगर निगम का 2022-23 का बजट 45,949.21 करोड़ रुपये था। वहीं 2021-22 में 39 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। बीएमसी का बजट आठ राज्यों के बजट से बड़ा है। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने 2023-24 के लिए 12146.5 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था जो बीएमसी के बजट से कम था। इसी तरह मिजोरम का बजट 2023-24 के लिए 14209 करोड़ रुपये का था। वहीं गोवा का बजट 2023-24 के लिए 26,844.4 करोड़ का था।

बीएमसी बजट के मामले में देश में सबसे टॉप पर है। बीएमसी कमिश्नर आई.एस. चहल के नेतृत्व में बजट पेश हुआ। जो बीएमसी एडमिनिस्ट्रेटर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मार्च 2022 से बीएमसी प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आम तौर पर, नगर निगम आयुक्त बजट को बीएमसी की स्थायी समिति को प्रस्तुत करते हैं, लेकिन चूंकि नगरसेवकों का कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को समाप्त हो गया, यह दूसरा साल है जब नागरिक निकाय का बजट प्रशासक को प्रस्तुत किया जाएगा।

बुधवार को एक बयान में, बीएमसी ने बताया कि इस साल अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त (परियोजनाएं) पी वेलरासु शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में नागरिक मुख्यालय में चहल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान पेश करेंगे। इससे पहले अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अश्विनी भिडे प्रशासक-सह-आयुक्त को अगले वित्तीय वर्ष के लिए शिक्षा विभाग के बजट अनुमान पेश करेंगे।

2017 में जब बीएमसी के चुनाव हुए थे। उसमें बीजेपी के मेयर महज दो सीटों से चूक गए थे। मुंबई महानगर पालिका में कुल 227 सीटें हैं। उसमें से शिवसेना को 84 सीटें मिली थी और बीजेपी को 82। ऐसे में मेयर शिवसेना का बना था। बीएमसी का चुनाव 2022 में होना था, लेकिन ये किसी वजह से टलते गए। अब इस साल बीएमसी चुनाव होने की उम्मीद है।

इस प्रोटेक्ट पर अभी भी नहीं हुआ काम शुरू

पिछले साल बजट की घोषणा करते समय, नागरिक निकाय ने मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद 6,000 करोड़ रुपये की सड़क कंक्रीटीकरण परियोजना शुरू की गई, जिसका लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर शहर की 397 किमी सड़कों को कंक्रीट करना था। हालांकि, कम से कम 29 जनवरी तक कंक्रीटीकरण परियोजना पर काम शुरू होना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस प्रोजेक्ट पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

इस बीच, वरिष्ठ नागरिक अधिकारियों ने कहा है कि संशोधित दरों पर एक नया टेंडर जारी किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि ठेकेदारों के चयन के कुछ पात्रता मानदंड अगले टेंडर में संशोधित किए जाएंगे। मुद्रास्फीति जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए परियोजना लागत भी बढ़ सकती है।

पिछले साल नवंबर में, बीएमसी ने परियोजना पर काम शुरू करने में विफल रहने के लिए पांच ठेकेदारों में से एक आरएसआईएल को अनुबंध समाप्त करने का नोटिस जारी किया था। 18 जनवरी को, बीएमसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट को यह भी बताया कि उसने 1,362.34 करोड़ रुपये से अधिक के नए टेंडर को भी रद्द कर दिया है, जो 4 दिसंबर को द्वीप शहर में सड़कों को कंक्रीट करने के लिए जारी किया गया था।

मुंबई की सड़कों को 2024 तक सीमेंट कंक्रीट और गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जुलाई 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद अगस्त 2022 में घोषित सड़क कंक्रीटीकरण परियोजना देरी से घिरी हुई है, जो एक दूर की वास्तविकता बनी हुई है।