बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार चुनाव जीत चुके हैं। नितिन नबीन के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में फिल्म अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा को चुनाव हराया था।
लव सिन्हा खुद भी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नितिन नबीन के सामने लव सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। लव सिन्हा के लिए यह चुनाव पहले से ही मुश्किल माना जा रहा था क्योंकि नितिन नबीन बांकीपुर में काफी मजबूत हैं। नितिन नबीन ने लव सिन्हा को 39,036 वोटों से हराया था।
कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बीजेपी ने बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
लव सिन्हा ने इस तरह की खबरों को भी खारिज किया था कि उन्हें उनके पिता की वजह से टिकट मिला है। लव सिन्हा ‘सदियां’ और ‘पलटन’ फिल्म में काम कर चुके हैं।
नितिन नबीन से पहले उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। एक वक्त में शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के बड़े नेता थे लेकिन बाद में पार्टी से रिश्ते खराब होने के बाद वह टीएमसी में चले गए।
बांकीपुर विधानसभा सीट पटना साहिब लोकसभा सीट के अंदर आती है और इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 2009 और 2014 में शत्रुघ्न सिन्हा सांसद चुने गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे लेकिन उन्हें बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने चुनाव हरा दिया था।
‘युवा और कर्मठ नेता हैं…’, नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन
छत्तीसगढ़ में खिलाया था कमल
साल 2023 में जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव हुए थे तब बीजेपी ने उन्हें वहां कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया था। नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ में चुनावी रणनीति बनाई और भूपेश बघेल की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंककर अपनी क्षमता को साबित किया था।
