Delhi Assembly: दिल्ली का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाया गया है। वहीं विधानसभा स्पीकर के लिए विजेंद्र गुप्ता का नाम तय हुआ है। यह बड़ी दिलचस्प बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान अक्सर ऐसी तस्वीरें आती रहती थीं, जब सरकार का विरोध करने पर विजेंद्र गुप्ता को सदन से बाहर निकाला गया। कई बार नौबत ऐसी भी आई कि मार्शलों ने कंधों पर उठाकर उन्हें सदन से बाहर किया। विजेंद्र गुप्ता को एक नहीं, बल्कि कई बार सदन से बाहर किया गया। लेकिन 27 साल वक्त ने ऐसी करवट ली कि आज से दिल्ली में बीजेपी की सरकार है।

बात साल 2015 की है, जब आम आदमी पार्टी की लहर में भाजपा को दिल्ली में महज तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा था। जिसके बाद भी भाजपा ने विपक्ष की भूमिका निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। विजेंद्र गुप्ता तब विधायक थे और वे दिल्ली से जुड़े जनसामान्य के मुद्दे उठाते थे।

मार्शल ने बाहर निकाला

साल 2017 में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता कथित जमीन घोटाले के दस्तावेज लेकर पहुंचे थे और वो सदन में उसपर बहस की मांग कर रहे थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी। भाजपा का स्थगन प्रस्ताव भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद भी भाजपा का हंगामा जारी रहा तो स्पीकर ने पहले विजेंद्र गुप्ता का माइक बंद कराया और चुप रहने की चेतावनी दी। जब वो नहीं माने तो उन्हें मार्शल के जरिए बाहर निकाल दिया गया।

रेखा गुप्ता की सिक्योरिटी में कितने जवान रहेंगे तैनात, जानिए किस कैटेगरी की मिलेगी सुरक्षा

विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की रोहिणी सीट जीती

विजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी की लहर में भी खुद की सीट बचाने में कामयाब रहे थे, जिस वक्त दिल्ली में भाजपा की महज तीन सीटें थीं उनमें गुप्ता की भी एक सीट थी। वे 2015, 2020, 2025 में लगातार रोहिणी से चुनकर आए हैं। 2020 में भी विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी की सीट पर 12,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

साल 2015 से लगातार विपक्ष में बैठकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ आवाज उठाने वाले विजेंद्र गुप्ता अब स्पीकर की कुर्सी पर बैठेंगे। जिस कुर्सी से उन्हें सदन से बाहर निकालने के आदेश होते थे, अब वो उसी पर काबिज होंगे। अपना नाम फाइनल होने के बाद विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सबसे पहले वो कैग रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे। जिसको आम आदमी पार्टी ने लंबित रखा था।

यह भी पढ़ें-

आज शाम होगी दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक, CM रेखा गुप्ता संग 6 मंत्रियों ने ली पद की शपथ

अकाली दल छोड़कर BJP में आए, अब बने दिल्ली की सरकार में मंत्री; जानें कौन हैं पंजाबी में शपथ लेने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा