यूपी में फिल्म सिटी के मुद्दे पर न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सपा नेता अनुराग भदौरिया को एएमयू और एमओयू के बारे में अंतर बताया। पात्रा ने कहा कि एमओयू का मतलब है मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग।
धर्म और अजान के मुद्दे पर संबित पात्रा ने कहा कि जहां तक अजान की बात है मैंने यह बात क्यों उठाई? पात्रा ने शिवसेना के दक्षिण मुंबई जिले के अध्यक्ष के दो दिन पहले के शिवसेना नेता के उस बयान का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि महाराष्ट्र के पूरे जिले में अजान का कंपीटिशन कराया जाएगा। अजान में जो फर्स्ट आएगा उसे अवॉर्ड देंगे। पात्रा ने कहा कि मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह नेता ठाकरे परिवार के राइट हैंड हैं।
संबित ने आगे कहा कि मैं अनुराग भदौरिया को कहता हूं कि उनकी पार्टी भी पूरे उत्तर प्रदेश में अजान कंपीटिशन कराए और जो फर्स्ट आएं उनको टिकट दे। उन्हें विधानसभा और लोकसभा का टिकट दे। क्योंकि वह खुद भी हरा कुर्ता पहन कर आते हैं। इतना कहते ही सपा प्रवक्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप हरे रंग का अपमान कर रहे हैं।
सपा नेता ने कहा कि झंडे में भी हरा रंग है तो क्या उसमें से हरा रंग हटा दोगे। भाजपा के झंडे में भी हरा रंग है उसमें से भी हरा हटा दोगे क्या? सपा नेता ने कहा हमेशा जाति और धर्म की बात करते हो, कभी तो हिंदुस्तान की बात कर लिया करो। हिंदुस्तान के लोगों और उनकी उन्नति की बात कर लिया करो।
#ये_देश_है_हमारा
BJP के संबित पात्रा और सपा के अनुराग भदौरिया में जोरदार चर्चा@AMISHDEVGAN pic.twitter.com/nLVk36UMMw— News18 India (@News18India) December 6, 2020
सपा नेता ने कहा कि झंडे में सफेद रंग भी है, केसरी भी है, हरा भी है तो क्या झंडे से हरा रंग हटा दोगे क्या। तिरंग से हरा रंग हटा दो, बीजेपी के झंडे से हरा रंग हटा दो। क्यों रखा है जब हरे रंग से आपको इतनी नफरत है तो। आप हमेशा जाति और धर्म की बात मत किया करो…हिंदुस्तान की बात किया करो।
उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हमें हिंदुस्तानी होने पर गर्व है। इस पर संबित पात्रा ने कहा कि मैं कहां आपका कुर्ता हटा रहा हूं। आप हरा कुर्ता पहन कर रहो। पात्रा ने कहा कि अरे अमीश भाई ये क्या हो रहा है फिल्म इंडस्ट्री में। जल्दी रोको ये तो विलेन की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा जब हीरो बोल रहा है तो आप बीच में विलेन की एंट्री करा देते हो।