भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने निर्भया गैंगरेप केस में दोषी नाबालिग की रिहाई पर साहित्यकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साहित्यकारों को सम्मान लौटाने वाले गिरोह करार दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने साहित्यकारों पर निशाना साधते हुए पूछा है कि अब अवार्डवापसी गिरोह चुप्पी क्यों साधे हुए है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या साहित्यकारों की आत्मा मर गयी है। विजयवर्गीय ने ये बात ट्वीट करके की है।उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि अब साहित्यकारों की आत्मा मर गयी है क्या या कोई चुनाव नहीं चल रहा है जो वो लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें देश को जवाब देने की आवश्यकता है।
निर्भया के क्रूर हत्यारे की रिहाई पर क्यों मौन है अवार्डवापसी गिरोह?अब उनकी आत्मा मारी गयी है या कोई चुनाव नहीं चल रहा है?देश जवाब चाहता है।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 20, 2015
निर्भया गैंगरेप केस के दोषी नाबालिग को रिहा किया जा रहा है। इस रिहाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे निर्भया के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने उन्हें में इंडिया गेट के बजाया जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दी है। मामले पर इससे पहले रिहाई रोकने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने अर्जी दी थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। वहीं, निर्भया की मां ने अर्जी पर कहा कि आज दोषी छूट जाएगा, तो फिर सुनवाई का क्या मतलब होगा।
Read Also
निर्भया कांड का दोषी किशोर रिहा, किसी गुप्त स्थान पर रखा गया
दोषी की रिहाई पर निर्भया के माता-पिता ने कहा, देर से शुरू हुर्इं कोशिशें
निर्भया कांड: दोषी किशोर की रिहाई के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, इंडिया गेट पर धारा 144
आप और कांग्रेस की लापरवाही से निर्भया का दोषी किशोर हुआ रिहा: भाजपा
Delhi gangrape: राजपथ पर प्रदर्शन, हिरासत में लिए जाने के दौरान निर्भया की मां को लगी चोट
उमा भारती बोलीं- कांग्रेस के कारण नहीं मिला निर्भया को इंसाफ