BJP Delhi Exit Poll Result 2025: पिछले दो दिल्ली विधानसभा चुनावों में सिर्फ एक अंक तक सिमट कर रह गई भारतीय जनता पार्टी 27 साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी कर सकती है। बुधवार को ज्यादातर एग्जिट पोल ने यह भविष्यवाणी की है। 2015 और 2020 के चुनावों में लगातार जीत के बाद यह आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है।
पीमार्क ने भारतीय जनता पार्टी को 39-49 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। वहीं आप को 21-31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टाइम्स नाउ जेवीसी ने भाजपा को 39-45 सीटें और आप को 22-31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सभी पोलस्टर्स में से पीपुल्स पल्स ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा (51-60) दी हैं। इसने आप को 10-19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल ने बीजेपी को बहुमत दिया
चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल ने बीजेपी को 39-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी हैं। कांग्रेस पार्टी को महज 2-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जेवीसी एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को 39-45 सीटें और आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस पार्टी 0-2 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के आंकड़े के पार दिखाया गया है। भारतीय जनता पार्टी को 40-44 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 25-29 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए महज 0-2 सीटों की भविष्यवाणी की गई है।
इन एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की वापसी का अनुमान
Exit Polls | BJP | AAP | Congress |
Chanakya Strategies | 39-44 | 25-28 | 2-3 |
P-Marq | 39-44 | 21-31 | 0-1 |
People’s Pulse | 51-60 | 10-18 | 0-1 |
People’s Insight | 40-44 | 25-28 | 0-1 |
Poll Diary | 42-50 | 18-25 | 0-2 |
JVC | 39-45 | 22-31 | 0-2 |
क्या 2020 में एग्जिट पोल्स सही साबित हुए?
ज्यादातर एग्जिट पोल ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत का अनुमान लगाया है। जन की बात ने आम आदमी पार्टी को 55 और बीजेपी को 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP को 59-68 और बीजेपी को 2-11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। टाइम्स नाउ ने AAP को 47 और बीजेपी को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। न्यूज़एक्स-नेता ने AAP को 55 और बीजेपी को 14 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। एबीपी न्यूज-सीवोटर ने AAP को 51-65 और बीजेपी को 3-17 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…