Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच में रिलेशन प्रेमी-प्रेमिका जैसा है, जो छिपकर मिलते हैं। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि उप चुनाव में बीजेपी ने दादागीरी में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन विसावदर की जनता ने आप कैंडिडेट को जिता दिया।
अहमदाबाद में पार्टी के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए आप चीफ ने कहा, ‘मैं किसी से पूछ रहा था कि ये कांग्रेस और बीजेपी का रिश्ता क्या कहलाता है ? क्या वे भाई-बहन हैं? क्या वे पति-पत्नी हैं? आपको क्या लगता है? दोनों में से कोई भी नहीं। यह प्रेमियों का रिश्ता है जो छिपकर मिलते हैं। वे समाज के डर से छिपकर मिलते हैं। समाज उनकी शादी को स्वीकार नहीं करेगा। उनसे सावधान रहें, वे बहुत खतरनाक हैं।’
इटालिया को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी – आप चीफ
केजरीवाल ने कहा, ‘आमतौर पर उपचुनाव में उस राज्य की सत्ता में रहने वाली पार्टी जीतती है। गुजरात में पिछले 30 सालों से बीजेपी सत्ता में है और प्रशासन पर उसकी पकड़ बहुत मजबूत है। यह ऐसी पार्टी है जो चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकती। यह ऐसी पार्टी है जिसने इटालिया को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिर भी इतने बड़े बहुमत से यह सीट जीतना। मैं इसे कुदरत का खेल मानता हूं।’
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘गीता के अनुसार, भगवान लोगों के माध्यम से बोलते हैं। अब भगवान कह रहे हैं कि कांग्रेस ने गुजरात पर 30 साल तक शासन किया। फिर भाजपा ने 30 साल तक शासन किया। अब समय का पहिया घूम गया है। बीजेपी के जाने का समय आ गया है। एक नई पार्टी आएगी, एक ईमानदार पार्टी आएगी, एक देशभक्त पार्टी आएगी और अच्छा काम करेगी।’
AAP ने जीती विसावदर विधानसभा सीट
30 साल में सड़कें तक नहीं बना पाए – केजरीवाल
विसावदार अभियान के दौरान अपने गुजरात दौरे के बारे में बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मैं जूनागढ़ जाने के लिए राजकोट एयरपोर्ट पर उतरा, जो 125 किलोमीटर दूर है। आज, दुनिया भर में, ऐसी सड़कें हैं जहां वाहन 150-200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। लेकिन मुझे राजकोट से जूनागढ़ जाने में 3.5 घंटे लगे। सड़कें इतनी खराब थीं कि कार 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। आप 30 साल में सड़कें नहीं बना पाए।’
सीआर पाटिल और हर्ष संघवी के घर में बाढ़ नहीं आती – अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, ‘सूरत सीआर पाटिल और हर्ष संघवी का घर है। लेकिन उनके घर में बाढ़ नहीं आती। केवल आपके (आम आदमी के) घर में बाढ़ आती है। उन्होंने अपने लिए सारी सुविधाएं बना रखी हैं। वे केवल अपने लिए काम करते हैं, जनता के लिए नहीं।’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘और वे बीजेपी यह सब कैसे कर पाए? क्योंकि कांग्रेस उनकी जेब में है। वे बीजेपी बहुत अहंकारी हो गए हैं। वे कहते हैं कि काम करने का क्या मतलब है? गुजरात के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है। उन्हें बीजेपी को वोट देना चाहिए क्योंकि कांग्रेस उनकी जेब में है और दोनों इसमें साथ हैं। यह पार्टी 70% कॉन्ट्रैक्ट लेती है और 30% दूसरी पार्टी को देती है।’ पंजाब से कौन होगा AAP का राज्यसभा उम्मीदवार