भारतीय जनता पार्टी ने अपना काडर पचास प्रतिशत तक बढ़ा लिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर चार करोड़ और लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया है। बीते मंगलवार को खत्म हुए सदस्यता अभियान में पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में भारी इजाफा किया है। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ से 15 करोड़ कर ली है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में 6 जुलाई को सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी को सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा फायदा पश्चिम बंगाल में हुआ है। जहां पार्टी की सदस्यता में 140 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस राज्य में 35 लाख लोग पार्टी के नए सदस्य बने। इससे पहले इस राज्य में पार्टी के 25 लाख सदस्य थे। इस सदस्यता अभियान के साथ राज्य में पार्टी सदस्यों की संख्या 60 लाख हो गई है।

पार्टी की राज्य इकाई के अनुसार सदस्यता ग्रहण करने में उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल रहा है। इस राज्य से पहले ही पार्टी के 90 लाख सदस्य थे जबकि अबकी बार के सदसत्यता अभियान में पार्टी से 60 लाख लोग और जुड़ गए हैं।

[bc_video video_id=”5802459823001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

भारतीय जनता पार्टी का अनुमान है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 12 लाख नए सदस्य बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं, दूसरे राज्यों में भी भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़ी है। हरियाणा में 7 लाख 14 हजार 784, हिमाचल प्रदेश में 4 लाख 62 हजार 804, पंजाब में 5 लाख 5 हजार 422, उत्तराखंड में तकरीबन 10 लाख लोग बीजेपी के सदस्य बने हैं।  इसके अलावा गुजरात में 33 लाख 73 हजार, कर्नाटक में 16 लाख 90 हजार, महाराष्ट्र में 19 लाख 97 हजार , राजस्थान में 20 लाख 87 हजार और मध्यप्रदेश 24 लाख 53 हजार नए सदस्य पार्टी से जुड़े हैं।