Biparjoy Live Tracker: गुजरात में इस समय बिपरजॉय चक्रवात का लैंडफॉल जारी है है। IMD ने बताया कि इस समय गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिपरजॉय के लैंडफॉल की प्रक्रिया सौराष्ट्र और कच्छ से शुरू हुई है। इन दोनों ही जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रदेश की राजधानी गांधीनगर में अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।

Biparjoy Live Updates: मौसम विभाग निदेशक मनोरमा मोहंती के मुताबिक गांधीनगर, गुजरात में फिलहाल हवा की रफ्तार 115 से 125 प्रति किमी घंटे के बीच है, यह 140 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। आधी रात तक हवा की रफ्तार कम हो सकती है।

Biparjoy Live Updates: गुजरात के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर मोबाइल टावर गिर गए हैं। जामनगर जिले में 61 पेड़ गिरने की खबर है।

Biparjoy Live Updates: अमरेली में 25 से अधिक घरों के छप्पर उड़ गए- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के अमरेली जिले के राजुला में 4 इंच से अधिक बारिश हुई है। यहां 25 से अधिक घरों के छप्परें उड़ गए हैं। कई घरों को भारी नुकसान हुआ है।

Biparjoy Live Updates: आधी रात को आंधी आने की संभावना है- मौसम विभाग के मुताबिक, कच्छ और द्वारका में लैंडफॉल शुरू हो गया है। तूफान से करीब 50 किलोमीटर का इलाका प्रभावित है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह तूफान गुजरने में करीब पांच घंटे लगेंगे। आधी रात में तूफान के लैंडफॉल करने की संभावना है।

इससे पहले आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने ताज़ा बयान में कहा, “बिपरजॉय कराची और मांडवी के बीच और गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब तट से टकराएगा, यह अब अरब सागर में जखाऊ बंदरगाह से लगभग 70 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है,  यह लगभग 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है… इसलिए सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है, आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी।”

बिपारजॉय कितना खतरनाक है इसका अंदाज़ा पाकिस्तान में हुई 25 मौतों से लागया जा सकता है, जहां इस चक्रवाती तूफान ने काफी तबाही मचाई है।  बिपारजॉय के सौराष्ट्र-कच्छ, मांडवी, जखाऊ बंदरगाह और पाकिस्तान के सिंध के पास केटी बंदरगाह से टकराने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ताज़ा अपडेट जारी की है कि  बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट (गुजरात) के लगभग 170km WSW और देवभूमि द्वारका के 210km पश्चिम में है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के करीब पहुंचने के बड़े संकेत समुन्द्र में उठ रही लहरों से लगाया जा सकता है। विभाग ने जानकारी दी है कि गेटवे ऑफ इंडिया पर लहरों में तेज़ी बहुत सामान्य नहीं है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बिपारजॉय बहुत तेज़ी से गुजरात के ओर बढ़ रहा है।

  • गुजरात प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,345 लोगों को एहतियात के तौर पर शिफ्ट कर दिया है। कच्छ जिले में लगभग 34,300 लोगों को, जामनगर में 10,000, मोरबी में 9243, राजकोट में 6089, देवभूमि द्वारका में 5035, जूनागढ़ में 4604, पोरबंदर जिले में 3469 और गिर सोमनाथ जिले में 1605 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
  • सीमा सुरक्षा बल, अहमदाबाद के आईजी रवि गांधी ने कहा कि BSF अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात है और जो चक्रवात बिपरजॉय आने वाला है उसका असर सीमवर्ती इलाकों में है। हमारे सभी जवान अलर्ट हैं और सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। इस विपदा से निपटने के लिए जो भी हम प्रयास कर सकते हैं वो हम कर रहे हैं।
  • पश्चिम रेलवे ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि चक्रवात के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सात ट्रेन को रद्द किया गया है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को तीनों सेना प्रमुखों से बात की और चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की थी।
  • NDRF ने गुजरात और महाराष्ट्र में राहत एवं बचाव अभियान चलाने के लिए कुल 33 टीमों को जिम्मा सौंपा गया है। NDRF की 18 टीमों को गुजरात में रखा गया है, एक को दीव में तैनात किया गया है। 

Live Updates : यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

  • गुजरात: मांडवी में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। दावा है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम तक गुजरात तट से टकरा जाएगा।
  • चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के कुछ ही घंटों में गुजरात तट से टकराने की आशंका के रहते वलसाड समुद्री तट पर भारी लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी समुंद्री लहरें बहुत समान्य नहीं है। यह बिपरजॉय का ही असर है।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय के 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और कराची के बीच सौराष्ट्र और कच्छ और पाकिस्तान के आसपास के तटों को पार करने की संभावना है।
  • मौसम विभाग (IMD) के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “फिलहाल बिपारजॉय गंभीर तूफान की श्रेणी में है। बुधवार को इसकी हलचल उत्तर-पूर्व दिशा में रही। इसके 15 जून को सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात से टकराने की उम्मीद है। यह 16 जून के बाद कमज़ोर हो जाएगा।
  • मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है कि 15 से 17 जून के बीच गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 16 से 19 जून के बीच पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के कई अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।