अब वक्त आ गया है बिहार के पानी और बिहार की जवानी को बर्बाद होने से रोकने का। यह पहली दफा देखने को मिला है कि चुनाव युवाओं के जोश के आसपास घूमा है। विकास के निकट केंद्रित हुआ है। यह परिवर्तन का संकेत है।
आजादी के बाद बिहार में 35 साल कांग्रेस ने राज किया, 25 साल बड़े भाई और छोटे भाई ने। साठ साल जिन्होंने बिहार को लूटा है, भविष्य को अंधकार में डाला है, क्या उन्हें फिर मौका देना चाहिए। महागठबंधन स्वार्थ का बंधन है।
यदुवंशियों का अपमान, लालू से क्यों लिपटा शैतान?
’वे यह सब क्या कह रहे हैं। यादव क्या खाते हैं? लालू जिस ओहदे पर पहुंचे, वह इन यदुवंशियों की वजह से ही है और उन्होंने यदुवंशियों का अपमान किया। आप उन्हें किस तरह की गाली दे रहे हैं। क्या यह यादवों और बिहार का अपमान नहीं है? यदुवंशियों का इतना अपमान मत कीजिए। लालूजी इन यदुवंशियों ने आपको सत्ता में आने में मदद की।
’मुझे हैरानी है कि शैतान को प्रवेश करने के लिए उनका (लालू) ही शरीर मिला। मैं जानना चाहता हूं कि शैतान को उनका पता कैसे मिला? शैतान को पूरे बिहार, भारत और पूरी दुनिया में उन्हें छोड़कर किसी और का शरीर नहीं मिला। और उन्होंने भी शैतान का ऐसे स्वागत किया जैसे कोई अपने रिश्तेदारों का करता है।