Bihar Lok Sabha Chunav/Election Result 2024: बिहार में एक बार फिर से एनडीए का दबदबा दिखाई दिया है। राज्य में जेडीयू और बीजेपी ने 12 – 12 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP राम विलास पांच और जीतन राम मांझी की पार्टी एक सीट हासिल करने में सफल रही।

विपक्षी इंडिया गठबंधन बिहार में नौ सीटें जीतने में सफल रहा जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी से बागी होकर पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े पप्पू यादव ने हासिल की। बिहार में राजद को चार और कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।

राजद ने बिहार में जिन सीटों पर जीत हासिल की, उनमें पाटलिपुत्र, जहानाबाद, औरंगाबाद और बक्सर शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने किशनगंज, कटिहार और सासाराम में जीत हासिल की जबकि सीपीआई (एमएल) (एल) काराकाट और आरा लोकसभा जीतने में सफल रहा। बिहार में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर (20.51 प्रतिशत) उसकी सहयोगी पार्टी जद (यू) (18.53 प्रतिशत) से अधिक रहा।

कौन कहां से जीता?

मुजफ्फरपुर से भाजपा उम्मीदवार राज भूषण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2.35 लाख मतों के अंतर से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मौजूदा सांसद अजय निषाद ने भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। भाजपा के प्रमुख नेता, जो विजयी हुए उनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय) और नित्यानंद राय (उजियारपुर) के अलावा अनुभवी नेता राजीव प्रताप रूडी शामिल हैं, जिन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को हराकर सारण में लगातार तीसरी जीत हासिल की।

आर के सिंह चुनाव हारे

आरा से दूसरी बार सांसद रहे भाजपा के एक अन्य केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से सीट हार गए। चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर 1.70 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चिराग की पार्टी के विजेताओं में उल्लेखनीय समस्तीपुर से शांभवी चौधरी रही जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ‘‘सबसे कम उम्र की राजग उम्मीदवार’’ बताया था।

मीसा भारती जीतीं

राजद का पिछले आम चुनाव में खाता तक नहीं खुला था। प्रमुख राजद विजेताओं में लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती (पाटलिपुत्र) शामिल हैं, जो इस सीट से अपने परिवार के लिए अपशकुन के संकट को तोड़ने में सफल रहीं। बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर तीन बार हार का सामना कर चुका लालू प्रसाद का परिवार इस बार भारती की जीत सुनिश्चित करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहा था।

Lok Sabha Election Results 2024: Watch Here

वर्ष 2009 से ही लालू प्रसाद और मीसा भारती इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं पर इस परिवार को हमेशा बगावत करने वाले अपने ही विश्वासपात्र लोगों के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लालू ने खुद मैदान में उतरने का फैसला किया पर उन्हें रंजन प्रसाद यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

2014 में राजद प्रमुख ने इस सीट से मीसा भारती को चुनावी मैदान में उतारा था पर उन्हें रामकृपाल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। राजद से बगावत करने के बाद रामकृपाल यादव ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और भारती के साथा-साथ जदयू प्रत्याशी रंजन प्रसाद यादव को भी पराजित कर दिया। कटिहार सीट पर कांग्रेस के अनुभवी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने जीत दर्ज की। वहीं काराकाट सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया।

Lok Sabha Election Results 2024: Watch Here

Live Updates

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का दबदबा दिखाई दिया। यहां जानिए बिहार चुनाव के नतीजों से जुड़ी तमाम बड़े Highlights

16:56 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: झंझारपुर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी रामप्रीत मंडल जीते

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: झंझारपुर लोकसभा से सांसद उम्मीदवार रामप्रीत मंडल जीत मिलने के बाद आरके कॉलेज मतगणना केंद्र पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनको फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

16:55 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: लवली आनंद 30 हजार वोट से आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: शिवहर लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद 30 हजार वोट से लीड बनाए हुए हैं। दो विधानसभा रीगा और शिवहर के दस बूथ की काउंटिंग बाकी है।

16:54 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: चिराग की मां ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने अपनी पार्टी के सभी पांचों उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मेरे बेटे की कठिन मेहनत रंग लाई। पीएम मोदी की शुक्रगुजार हूं। हमेशा उन्हें मेरा समर्थन रहेगा। मेरा बेटा और दामाद दोनों ने ही जीत दर्ज की है।

16:52 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार से कांग्रेस ने बढ़त बनाई

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार तारिक अनवर आगे हो गए हैं। उन्होंने करीबी मुकाबले में जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी पर 6237 वोटों से लीड ले ली है।

16:49 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: समस्तीपुर से शांभवी की जीत पक्की

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: समस्तीपुर में शांभवी की जीत पक्की हो गई है। अधिकारिक घोषणा से पहले कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया है।

16:47 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: महाराजगंज से बीजेपी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जीते

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: महाराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सिग्रिवाल जीत गए हैं।

16:45 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: दरभंगा से आरजेडी के ललित यादव हारे, बीजेपी के गोपालजी ठाकुर जीते

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: दरभंगा से इंडिया अलांयस के आरजेडी उम्मीदवार ललित कुमार यादव ने अपनी हार मान ली है। वो निराश होकर मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि वो दरभंगा की जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं।

16:43 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: भागलपुर में जेडीयू की बढ़त

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: भागलपुर लोकसभा सीट पर जेडीयू के अजय मंडल ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। वे 68256 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजीत शर्मा ने संभावित हार मान ली है और काउंटिग को छोड़कर चले गए।

16:40 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बक्सर में पलटा पासा आरजेडी के उम्मीदवार आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बक्सर लोकसभा सीट पर आखिरी फेज की मतगणना में खेल बदल दिया। आरजेडी प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने 13210 वोटों की लीड ले ली है। बीजेपी के मिथिलेश तिवारी पीछे हो गए हैं। शुरुआती चरणों में बीजेपी यहां आगे चल रही थी।

16:38 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बांका में जेडीयू की जीत

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बांका में जेडीयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव लगभग 80 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव को करारी शिकस्त दी।

16:33 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: औरंगाबाद और जहानाबाद में आरजेडी आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की औरंगाबाद और जहानाबाद लोकसभा सीट पर आरजेडी आगे चल रही है। औरंगाबाद से अभय कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी पर 53218 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जहानाबाद में सुरेंद्र यादव ने जेडीयू पर 86952 वोटों की लीड ले बनाकर रखी हुई है।

16:31 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: आरा से मोदी कैबिनेट के मंत्री हारे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: आरा से मोदी कैबिनेट के मंत्री आर के सिंह चुनाव हार गए हैं। लेफ्ट के सुदमा सिंह ने उन्हें पटखनी दी है।

16:29 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गया में जीत के बाद मांझी ने लोगों को दिया धन्यवाद

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गया लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जीत हासिल की है। इसक बाद उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह जीत असल मायने में गया के हर वर्ग के लोगों की जीत है। जीतनराम मांझी गया के जनता मालिकों की उम्मीदों को टूटने नहीं देगा।

16:25 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह जीते

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बेगूसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने जीत दर्ज की है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। आखिरी चरण में 52 हजार वोटों की गिनती होना बाकी है। जबकि गिरिराज सिंह 76 हजार की लीड पहले से बनाए हुए हैं। ऐसे में सीपीआई के अवधेश राय की हार सुनिश्चित है।

16:22 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान जीते

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: हाजीपुर लोकसभा सीट से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है।

16:16 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यावद ने जीत हासिल कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिये दी है। उन्होंने पूर्णिया की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा, ‘प्रणाम पूर्णिया, सलाम पूर्णिया, जोहार पूर्णिया. सबको दिल से बहुत-बहुत आभार! ज़ोरदार ज़िन्दाबाद पूर्णिया!’

16:13 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: किशनगंज में कांग्रेस ने 38 हजार वोटों की लीड ली

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: किशनगंज लोकसभा सीट पर 11 राउंड की वोटों की काउंटिग के बाद कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने 38490 वोटों की लीड बना ली है। जेडीयू के मुजाहिद आलम दूसरे और AIMIM के अख्तरुल ईमान तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

16:11 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: नीतीश कुमार के घर बैठक शुरू

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: लोकसभा इलेक्शन के परिणाम के नतीजों पर पटना में हलचल काफी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की अहम मीटिंग हो रही है। इसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद हैं। इस मीटिंग में अलांयस की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

15:42 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: वैशाली से आरजेडी उम्मीदवार पीछे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: वैशाली में आरजेडी के मुन्ना शुक्ला पीछे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 262457 वोट मिले हैं। वहीं, लोजपा की वीणा देवी को 308649 वोट मिले हैं। ऐसे में वो 46192 वोटों से आगे चल रही हैं।

15:38 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पश्चिम चंपारण में बीजेपी, वाल्मीकि नगर में जेडीयू की जीत

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजय जायसवाल ने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को करारी शिकस्त दे दी है। वाल्मीकि नगर सीट पर भी जेडीयू के सुनील कुमार ने आरजेडी के दीपक यादव को हरा दिया है। दोनों ही सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई है। इलेक्शन कमीशन की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

15:30 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव जीते

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया अलायंस के साथ बहुत बड़ा खेल हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने चुनाव में जीत दर्ज की है। जेडीयू के संतोष कुशवाहा करीबी मुकाबले में हार गए। इस सीट पर आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती की करारी शिकस्त हुई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक पप्पू यादव की जीत की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। पप्पू यादव जेडीयू से अंतिम राउंड तक 10 हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

15:23 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पटना साहिब में बीजेपी के रविशंकर प्रसाद की जीत पक्की

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पटना साहिब लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रविशंकर प्रसाद की जीत लगभग पक्की है। वह कांग्रेस के अंशुल अभिजीत से 64810 वोटों से आगे चल रहे हैं।

15:15 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: जीतनराम मांझी ने जीती गया लोकसभा सीट

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: गया लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने आरजेडी के कुमार सर्वजीत को करारी मात दी है। 26 राउंड के वोटों की गिनती के बाद मांझी को 4.92 लाख तो सर्वजीत को 3.90 लाख वोट मिले। इनमें पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती नहीं की गई है।

15:10 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: समस्तीपुर में शांभवी चौधरी ने बनाई बढ़त

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा रामविलास की उम्मीदवार शांभवी चौधरी ने कांग्रेस के सन्नी हजारी पर 1.61 लाख वोटों से लीड बनाई हुई है। उजियारपुर में भारतीय जनता पार्टी के नित्यानंद राय भी आरजेडी के आलोक मेहता से 46233 वोटों से आगे चल रहे हैं।

15:05 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: बक्सर में RJD फिर आगे

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: कटिहार लोकसभा क्षेत्र में आठवीं राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। एनडीए समर्थित जेडीयू के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तारिक अनवर से करीब 39217 वोटों से आगे चल रहे हैं। बक्सर से आरजेडी के सुधाकर सिंह 739 वोटों से आगे हो चुके हैं। अब तक हुई वोटिंग में वह पहले भी दो बार आगे पीछे हो चुके हैं। भाजपा के मिथिलेश तिवारी पीछे हो गए हैं। दरभंगा में गोपाल जी ठाकुर 140753 वोटों से आगे चल रहे हैं।

14:30 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मुजफ्फरपुर में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: मुजफ्फरपुर लोकसभी सीट पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी यहां से 91548 वोटों के अंतर से आगे है। बीजेपी के राज भूषण निषाद को अभी तक 198775 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के अजय निषाद को 107227 वोट मिले हैं।

14:21 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: किशनगंज से कांग्रेस ने पासा पलटा

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: किशनगंज लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस के मोहम्मद जावेद लगातार पिछड़ने के बाद आठवे राउंड में आगे हो गए हैं। उन्होंने सात हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। जेडीयू के मुजाहिद आलम दूसरे और एआईएमआईएम के अख्तरूल ईमान तीसरे नंबर पर है।

14:08 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: एनडीए को समर्थन देना जारी रखेगी जेडीयू

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि हम अपने पिछले रुख पर कायम हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू एक बार फिर एनडीए को अपना समर्थन व्यक्त करता है। हम एनडीए के साथ हैं, हम एनडीए के साथ बने रहेंगे। आधिकारिक ईसीआई रुझानों के अनुसार, जेडी(यू) 15 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी भी जारी है।

14:05 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पटना साहिब में बीजेपी के रविशंकर ने बनाई बढ़त

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: पटना साहिब लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने 50791 वोट से बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 258478 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के अंशुल अविजीत को 207687 वोट मिले हैं। अंशुल पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बेटे हैं।

14:03 (IST) 4 Jun 2024
Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: किशनगंज में तीसरे नंबर पर एआईएमआईएम

Bihar Lok Sabha Election 2024 Result Live: असददुद्दीन ओवैसी का बिहार में इस बार भी लोकसभा चुनाव का कोई सिक्का नहीं चल पाया। ओवैसी की पार्टी बिहार में सभी सीटों पर पिछड़ी है। किशनगंज लोकसभा सीट पर अहम मुकाबले में रहने वाली AIMIM इस बार यहां तीसरे नंबर पर है।