नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ ही 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें से 15 मंत्री बीजेपी के और 8 मंत्री जेडीयू के हैं। इस सबके बीच आइए जानते हैं सबसे ज्यादा दिन तक CM रहने वाला नेता कौन है?

नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन वो देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने की लिस्ट में अभी काफी पीछे हैं। साल 2005 से वह लगातार बिहार के सीएम पद की कमान संभाले हुए हैं। नीतीश 20 सालों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हैं। हालांकि, देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की लिस्ट में वह 8वें नंबर पर हैं।

देश के 5 सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)

नवीन पटनायक (ओडिशा)

ज्योति बसु (बंगाल)

गेंगोंग अपांग (अरुणाचल)

लाल थनहावला (मिजोरम)

पढ़ें- नीतीश कुमार की सरकार में कौन-कौन बना मंत्री, यहां देखिए पूरी लिस्ट

भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

पवन कुमार चामलिंग 24 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे। वह भारत के किसी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक था यानि कि 24 साल 165 दिन। पवन कुमार के नेतृत्व में उनकी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने लगातार पांच बार जीत हासिल की थी।

नवीन पटनायक- नवीन 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे, हालांकि, पवन कुमार से कुछ दिन कम। नवीन पटनायक का कार्यकाल 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक रहा यानि 24 साल 99 दिन का।

ज्योति बसु– वह 23 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने दो दशकों से भी ज्यादा समय तक पश्चिम बंगाल सरकार का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक का रहा यानि 23 साल 137 दिन का।

गेंगोंग अपांग ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 23 सालों तक अपनी सेवा दी। उनका कार्यकाल 18 जनवरी, 1980 से 19 जनवरी, 1999 तक और 3 अगस्त, 2003 से 9 अप्रैल, 2007 तक रहा। इन दो अलग-अलग कार्यकालों में उन्होंने काम संभाला।

लाल थनहावला– मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपने 22 साल दिए. उनके तीन अलग-अलग कार्यकाल रहे. 5 मई, 1984 से 21 अगस्त, 1986 तक, 24 जनवरी, 1989 से 3 दिसंबर, 1998 तक और 11 दिसंबर, 2008 से 15 दिसंबर, 2018 तक।

नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और एनडीए के कई शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया। भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली। पढ़ें- पहली बार ‘कृपा’ से मुख्यमंत्री बने थे नीतीश कुमार, महज 7 दिन में ही गिर गई थी सरकार

बिहार मंत्रिमंडल 2025 – पार्टी के अनुसार वितरण

27 सदस्यीय मंत्रिमंडल की पूर्ण सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
14
सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री
विजय कुमार सिन्हा उप मुख्यमंत्री
मंगल पांडेय
दिलीप कुमार जायसवाल
रामकृपाल यादव
नितिन नबीन
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) – JDU
8
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र कुमार यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
जमां खान
लोजपा (राम विलास) – LJP(RV)
2
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
अन्य दल (HAMS + रालोमो)
2
संतोष कुमार सुमन HAMS
दीपक प्रकाश रालोमो
Express InfoGenIE