Weather forecast Today India : शुक्रवार को खूब बारिश का आनंद उठाने वाले दिल्लीवासियों को आज गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली एक निजी वेबसाइट के मुताबिक शहर का तापमान आज 28 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि शहर में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। सोमवार (22 जुलाई, 2019) को दिल्ली के मौसम की बात करें तो इस दिन भी तापमान 27 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
इसी तरह राजधानी से सटे नोएडा के मौसम में भी आज खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम से जुड़ी वेबसाइट के मुताबिक शहर का तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शहर में खूब धूप निकलेगी हालांकि हल्की बारिश की बौछार होने का भी अनुमान है। दिल्ली के ही करीब गुरुग्राम में मौसम साफ रहेगा और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।


मौसम विभाग ने मुंबई के थाणे में अगले चार घंटे में बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
भारी बारिश के चलते कर्नाटक में भूस्खलन हो रहा है। फुटेज आज की है, कर्नाटक के कुछ इलाके में भारी बारिश हुई।
बारिश के बाद गुरुग्राम के इफको चौक के पास जलभराव हो गया है।
असम में बाढ़ के बाद मोरीगांव में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के हालात।
दिल्ली में बारिश से उमस से मिली राहत।
असम में बाढ़ राहत कैंप का दौरा करने पहुंचे गवर्नर जगदीश मुखी।
मौसम विभाग ने आज आज उत्तर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी, कराईकल तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है । रविवार (21 जुलाई, 2019) को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.1, इंदौर का 23.8 और बलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केन्द्र को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को दस हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 97 हो गई और बाढ़ से 12 जिलों के 69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। तेजस्वी यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘बिहार बाढ़ और सूखे दोनों स्थितियों की चपेट में है। केन्द्र को इन स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को 10,000 करोड़ रुपये दिये जाने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए।’’ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने राजद के वरिष्ठ नेताओं शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की। यादव चारा घोटालों के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मधुबनी जिले से चार लोगों और दरभंगा से एक व्यक्ति के मरने की सूचना है, जिससे मधुबनी में हताहतों की संख्या अब 18 और दरभंगा में 10 हो गयी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा कि सीतामढ़ी में 27 लोगों के मरने की सूचना है और यह बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहत एवं पुनर्वास का जायजा लेने के लिये शनिवार को सीतामढ़ी जिले का दौरा किया। बिहार में कुल 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बारिश जनित घटनाओं में तमिलनाडु में भी दो लोगों की मौत हुई है और तीन मछुआरों समेत चार लोग लापता हैं। केरल में भी लगातार भारी बारिश जारी है। राज्य के कासरगोड जिले में कुडुले में शनिवार तक 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का बड़ा हिस्सा भी बाढ़ की चपेट में है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बाढ़ संबंधी बुलेटिन के अनुसार मोरीगांव जिले में तीन लोगों, बारपेटा में तीन, दक्षिण सलमारा में दो और नलबाड़ी एवं धुबरी जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत होने से यह आंकड़ा बढ़कर 59 हो गया है। राज्य के प्रभावित जिलों के 3,024 गांवों में 44,08,142 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।
पूर्वोत्तर भारत और बिहार शनिवार को भी बाढ़ से जूझते रहे और यहां बारिश जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 150 के आंकड़े को पार कर गई है। पंजाब के सात जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि असम में बाढ़ का पानी अब घट रहा है। हालांकि 12 और लोगों की मौत की रिपोर्ट के बाद शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 24 हो गई है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुष्क मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अगले सप्ताह छिटपुट स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
पंजाब के सात जिलों में कुछ जगहों पर निचले इलाकों में बारिश का पानी भर जाने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के कर्मचारियों ने अगले 24 घंटे के दौरान क्षेत्र में कई जगहों पर कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हुई और मौसम विभाग ने वहां 24 जुलाई के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई तक मानसूनी बारिश होने का अनुमान है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की वजह से 13 जुलाई से अब तक 129 पशु मारे गए हैं, इनमें 10 गैंडे, आठ सांभर हिरण, आठ जंगली सुअर, पांच बारहसिंहा, एक हाथी और एक जंगली भैंस शामिल हैं। कई बाढ़ प्रभावितों ने राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा से कहा कि उन्हें राहत केंद्रों में न तो पर्याप्त राहत सामग्री दी जा रही है और न ही रहने की सुविधा है। बिहार में बाढ़ की वजह से पांच और लोगों की मौत होने के बाद अब यह आंकड़ा बढ़कर 97 हो गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।