Bharat Jodo Yatra: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को धन्यवाद कहा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक पत्र लिखते हुए भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए मायावती और जयंत चौधरी को भी आमंत्रित किया है। मायावती ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं तथा श्री राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद।
Akhilesh Yadav ने जवाब में लिखा पत्र
अखिलेश यादव ने कांग्रेस के द्वारा आमंत्रित किए जाने पर पत्र लिखकर कहा भारत जोड़ो अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं। भारत सिर्फ एक भौगोलिक विस्तार से अधिक है, यह प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सद्भाव से एकजुट है। आशा है कि यह यात्रा हमारे देश की इस समावेशी संस्कृति को संरक्षित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पहले द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि सपा प्रमुख के यात्रा में शामिल होने की संभावना नहीं थी क्योंकि पार्टी के कार्यक्रम पहले से तैयार हैं।
Akhilesh Yadav ने Rahul Gandhi के बयान पर किया था पलटवार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के पास राष्ट्रीय ढांचा नहीं है। सपा की उत्तर प्रदेश में एक स्थिति है जिसका उन्हें बचाव करना है और इसके लिए अखिलेश यादव भारत जोड़ो यात्रा में नहीं आ सकते हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के आदर्श केरल, कर्नाटक और बिहार में काम नहीं करेंगे। कांग्रेस का काम विपक्ष को एक राष्ट्रीय ढांचा देना है।
इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समाजवादी समाज, न्याय और हर स्तर पर समानता की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां देश की समृद्धि और विकास का राष्ट्रीय विकल्प हैं।
अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने का निमंत्रण नहीं मिला है, अखिलेश ने यह भी कहा था कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं।