भारत बंद, Bharat Bandh Today: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से बुलाए गए भारत बंद के दौरान हिंसा की घटनाएं भी देखी गईं। सोमवार (10 सितंबर) को विपक्षी दलों के भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश के उज्जैन में कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की। गुजरात के भरूच में यातायात को ठप्प कर सड़क पर टायर जलाए गए। बिहार के पटना में कथित तौर पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाहनों को निशाना बनाया और तोड़फोड़ की। बिहार में लोकतांत्रिक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने कंधे पर मोटरसाइकिल ढोकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के भारत बंद का असर कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल में भी देखने को मिला। कलबुर्गी में राज्य परिवहन की बस सेवाएं रोकी गईं। संबलपुर में ट्रेन रोकी गई और भुवनेश्वर में सड़कों पर मार्च निकाला गया। विशाखापट्नम में सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।
औपचारिक तौर पर 9 से 3 बजे तक के लिए भारत बंद की अपील की गई। कांग्रेस का दावा है कि उसके भारत बंद के आह्मवान पर करीब 20 दलों ने समर्थन जताया। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) के भी इस प्रर्दशन में शामिल होने की बात कही थी लेकिन बाद में आप ने इस प्रदर्शन से खुद को दूर रखने का दावा किया था। सुबह के वक्त आप सांसद संजय सिंह के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेताओं के साथ नजर तो यह साफ हो गया कि आप ने भी इसका समर्थन किया।
Madhya Pradesh: Congress workers vandalise a petrol pump in Ujjain during #BharatBandh protests pic.twitter.com/LKJy97Vy6c
— ANI (@ANI) September 10, 2018
#BharathBandh: Protesters in Gujarat's Bharuch burn tyres and stop buses; traffic movement halted pic.twitter.com/G6b9OFNXg5
— ANI (@ANI) September 10, 2018
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी शिवसेना को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों ने भारत बंद में हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला। बाजार खुले रहे और सार्वजनिक परिवहन और शैक्षणिक संस्थान खुले रहे। बिहार के कई जिलों में स्कूलों को छुट्टी करनी पड़ी। हिमाचल प्रदेश में भारत बंद का असर फीका रहा। तमिलनाडु में भारत बंद का आंशिक असर ही देखा गया। सामान्य जन-जीवन को इससे कोई परेशानी नहीं हुई। बता दें कि तेल की कामतों में इजाफा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ। इस प्रकार दिल्ली में पेट्रोल 80.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88.12 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
Jan Adhikar Party workers vandalise vehicles during #BharatBandh protest in Patna against fuel price hike. #Bihar pic.twitter.com/3SX1WRiPps
— ANI (@ANI) September 10, 2018
#Bihar: Loktantrik Janata Dal workers in Patna carry a motorbike on their shoulders to protest against fuel price hike pic.twitter.com/gZ41WxICKm
— ANI (@ANI) September 10, 2018