15 साल की एक वॉलीबॉल प्लेयर की कोलकाता के बारासात इलाके में धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। लड़की पर उस वक्त हमला किया गया जब वह वॉलीबॉल खेल रही थी। लड़की की हत्या इतने भयावह तरीके से की गई कि हमला देखने के बाद मौके पर मौजूद कई लड़कियां बेहोश हो गईं। लड़की का नाम संगीता आइच बताया जा रहा है, वह नौंवी क्लास में पढ़ती थी। संगीता वॉलीबॉल खिलाड़ी थी और उसे शनिवार को मैच भी खेलना था। हत्या का आरोप सुब्रत सिन्हा उर्फ राजा नाम के शख्स पर लगा है, जिसकी उम्र 18-19 साल बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का आरोपी सुब्रत सिन्हा भी नेशनल लेवल का वॉलीबॉल प्लेयर है। सुब्रत और संगीता का अफेयर था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। यह घटना उस वक्त घटी, जब संगीता बारासात में एक ट्रेन कैंप में हिस्सा ले रही थी। सुब्रत ने दरांती से उस पर कई बार वार किए। उस वक्त घटनास्थल पर तीन कोच और 25 वॉलीबॉल प्लेयर मौजूद थे। कोच ने लड़की को बचाने की कोशिश की, लेकिन सुब्रत ने उन पर भी वार कर दिया। इसके बाद संगीता को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
कोच स्वपन दास के मुताबिक, ‘मैंने देखा कि राजा, संगीता की ओर चाकू लेकर दौड़ रहा है। मैंने राजा को पकड़ने की कोशिश की। अगर संगीता मेरे पीछे छिप जाती तो शायद राजा पहले मुझ पर हमला करता। लेकिन उसने भागने की कोशिश की और राजा ने उसे बेरहमी से मार दिया।’
Read Also: दिल्ली: बॉल लगने से गुस्साया स्कूटी सवार, रॉड-डंडों से पीट-पीटकर की डॉक्टर की हत्या