Bandra East  (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र की बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट पर शिवसेना यूबीटी ने जीत दर्ज कीहै। इस सीट पर यूबीटी के वरुण देसाई ने जीत दर्ज की। वरुण उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार हैं। उन्होंने एनसीपी अजित गुट के टिकट पर चुनाव लड़े जिशान सिद्दीकी को चुनाव हराया। जिशान सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं।

बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट पर वरुण सरदेसाई को 57708 वोट हासिल हुए। उन्होंने 11,365 वोटों से जिशान सिद्दीकी को हराया। जिशान को यहां 46,343 वोट प्राप्त हुए। 2019 के विधानसभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना को यहां हार मिली थी और तब कांग्रेस के टिकट पर जीशान सिद्दीकी चुनाव जीते थे। जीशान ने तब बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व मेयर और शिवसेना उम्मीदवार विश्वनाथ महादेश्वर को हराया था।

Maharashtra Assembly Election ResultJharkhand Chunav Result

कौन हैं जीशान सिद्दीकी?

जीशान सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी की कुछ दिन पहले मुंबई में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या को लेकर मुंबई और महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। बदले हुए चुनावी माहौल में जीशान सिद्दीकी ने एनसीपी अजित पवार गुटका हाथ थाम लिया है और पार्टी ने उन्हें बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट भी दे दिया है।

पिछले चुनाव में क्या रहे नतीजे?

प्रत्याशीपार्टीवोट
1जीशान सिद्दीकी (जीत) INC
Indian National Congress
hand
38337
2प्रा. विश्वनाथ पांडुरंग महाडेश्वर

Shiv Sena
32547

इस बार कौन है उम्मीदवार?

प्रत्याशीपार्टीवोट
1जीशान सिद्दीकी एनसीपी (अजित पवार)46343
2वरुण सरदेसाई शिवसेना (यूबीटी)
57708

Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024